spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खान सर केस में नया ट्विस्ट! फा’यरिंग के वायरल वीडियो से मचा ब’वाल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : पटना में चर्चित खान सर कोचिंग सेंटर में हमले और हंगामे के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। अब तक जिस घटना को खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला बताया जा रहा था, उसी मामले में सामने आये एक कथित वीडियो ने कई नये सवाल खड़े कर दिये हैं। ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी वीडियो में दावा किया गया है कि 2 मई की रात हुई कथित फायरिंग बाहरी लोगों ने नहीं, बल्कि खान सर के गार्ड की ओर से की गई थी। वीडियो सार्वजनिक होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई और गुरुवार को खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंचकर दो लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्ञान बिंदु कोचिंग के प्रतिनिधि आदर्श ने आरोप लगाया कि पूरी घटना सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी। उनका कहना है कि वायरल वीडियो में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिये और सभी पहलुओं की पड़ताल की जानी चाहिये। यहां याद दिला दें कि 2 मई की रात पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हंगामा, मारपीट और पत्थरबाजी की घटना हुई थी। शुरुआती दौर में खान सर ने फायरिंग होने का दावा किया था, हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान में बदलाव किया था।

इस मामले में पहले ही रौशन आनंद, अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं रौशन आनंद लगातार खुद को निर्दोष बताते हुये साजिश के तहत फंसाये जाने का आरोप लगाते रहे हैं। अब वायरल वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला और पेचीदा हो गया है। पुलिस जांच तेज कर चुकी है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर उस रात सच में गोली किसने चलाई थी और हंगामे के पीछे असली कहानी क्या है।

 

इसे भी पढ़ें : लालच में बेटा करता गया एक के बाद एक क’त्ल, पर वो भी बच न सका… जानें मामला

इसे भी पढ़ें : कोहली बाहर, अब किसे मिलेगा मौका? ये 3 नाम सबसे आगे…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का खेल, बारिश-आंधी के बीच बढ़ेगी गर्मी

इसे भी पढ़ें : नहीं रहें मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर मिली एक साथ तीन ला’शें, मची सनसनी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...