spot_img
spot_img
spot_img

Maintenance वाले ने CJI की मां से ठगा ढ़ाई करोड़

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : Maintenance वाले ने CJI की मां से ठगा ढ़ाई करोड़। जी हां CJI (Chief Justice of India) एसए बोबडे की मां की पारिवारिक संपत्ति की देखभाल करने वाले एक व्यक्ति को ढाई करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी तापस घोष को 8 दिसंबर की रात गिरफ्तार कर लिया गया था। नागपुर पुलिस का एक विशेष जांच दल (SIT) DCP विनीता साहू के नेतृत्व में मामले की छानबीन कर रहा है।

इसे भी पढ़ें :भारत बंद : सड़कों पर उतरे विभिन्‍न संगठन के लोग, यूपी,…

मैरिज हॉल का Maintenance संभालता था आरोपी

अधिकारी ने कहा कि आकाशवाणी चौक के पास बोबडे परिवार के आवास से सटी हुई उनकी संपत्ति है, जिसका नाम ‘सीडन लॉन’ है। उन्होंने कहा कि शादियों जैसे कई आयोजनों पर इसे किराए पर दिया जाता है। जस्टिस बोबडे की मां मुक्ता इस संपत्ति की मालिक हैं और घोष को इसकी देखभाल करने के लिए नियुक्त किया गया था।

इसे भी पढ़ें :@सेक्‍स रैकेट : आपत्तिजनक स्थिति में 7 लड़कियां समेत 18 लोग…

घोष पिछले दस साल से संपत्ति का मैनेजमेंट संभाल रहा था और वित्तीय लेनदेन देख रहा था। मुक्ता बोबडे की उम्र और गिरते स्वास्थ्य का फायदा उठाकर घोष ने कथित तौर पर लॉन की फर्जी रसीदें बनाईं और ढाई करोड़ रुपए का घपला किया। लॉकडाउन के दौरान बुकिंग रद्द होने के बाद भी लोगों के पैसे न लौटाने के बाद पूरा मामला सामने आया। अगस्त में मुक्ता ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद जांच टीम बनाई गई।

इसे भी पढ़ें :किसानों ने ठुकराया सरकार का प्रस्‍ताव, लिया ये बड़ा निर्णय

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...