कोहराम लाइव डेस्क : सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाले इन दिनों नए-नए तरीके का इस्तेमाल कर रहे हैं। कई बार व्हाट्सएप के माध्यम से इस धंधे को चलाया जा रहा है, तो कई बार किसी दूसरे धंधे की आड़ में इसका संचालन किया जा रहा है। ऐसे ही मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्पा सेंटर के नाम पर सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने एक टीम का गठन कर बेहद गुप्त तरीके से स्पा सेंटर में छापामारी की। जिसमें 7 लड़कियों समेत 18 लोगों को पुलिस ने पकड़ा। सभी आपत्तिजनक स्थिति में थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
इसे भी पढ़ें :मसाज के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
मामला ग्रेटर नोएडा का है। मिली जानकारी के अनुसार स्पा सेंटर में दो कमरे थे, जिसमें ये सभी लोग आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। पुलिस को देखते ही यह लोग भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी को दबोच लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा फल-फूल रहा है जिसके बाद टीम ने छापेमारी कर सभी को पकड़ा। पुलिस सभी को बीटा-2 पुलिस स्टेशन ले गई। मामले में सरगना को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए सभी लोग ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के रहने वाले बताए गए। गिरफ्तार लड़कियों के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई।
इसे भी पढ़ें :डीएसपी का बॉडीगार्ड 9 एमएम पिस्टल और 30 जिंदा गोलियां लेकर भागा








