कोहराम लाइव डेस्क : Thyroid गले की एक ग्रंथि को प्रभावित करता है। थायराइड बढ़ जाने पर यह धीरे-धीरे शरीर को कमजोर करने लगता है। साथ ही इसकी वजह से शरीर के विभिन्न अंगों पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि Thyroid के मरीजों को अपने शरीर में थायराइड का लेवल कंट्रोल करने के लिए नियमित दवा के सेवन के साथ परहेज भी जरूरी है।
ज्यादा घी-तेल से करें तौबा
जिन खाद्य पदार्थों में घी-तेल बहुत ज्यादा होता है, उनका सेवन करने से गले में घी-तेल की एक परत जमनी शुरू हो जाती है। इस परत के मोटा होने पर यह Thyroid को प्रभावित करती है, इस वजह से थायराइड भी बढ़ सकता है। इसलिए Thyroid के मरीजों को ऐसे भोजन से परहेज करना चाहिए। अगर ऐसा भोजन करते भी हैं तो उसके बाद गुनगुना पानी जरूर पीएं, ताकि घी-तेल गले से नीचे जा सके।
इसे भी पढ़ें : रोज खाली पेट खाएं भीगे अखरोट, बने रहें निरोग
कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचें
Thyroid के मरीजों को कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो कोल्ड ड्रिंक में बहुत अधिक मात्रा में शुगरी एसिड होते हैं, इनकी वजह से थायराइड के मरीजों को गले में दर्द और सूजन की शिकायत बढ़ सकती है। इसलिए Thyroid के मरीजों को कोशिश करनी चाहिए कि वे कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचें।
जंक फूड भी है नुकसानदेह
जंक फूड खाना लगभग हर उम्र के लोगों के लिए नुकसानदेह होता है, लेकिन लोग स्वाद की वजह से अपने आप को रोक नहीं पाते हैं और अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर लेते हैं। मगर Thyroid के मरीजों को भी जंक फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। जंक फूड में मैदा और घी-तेल की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो थायराइड मरीजों के लिए ज्यादा नुकसानदेह है।
इसे भी पढ़ें : ठंड में दिल की हिफाजत करेगा तिल, शरीर को देगा Energy















