कोहराम लाइव डेस्क : ऐसा देखने और सुनने में आता है कि कई महिलाओं को हाई हील की जूतियां या चप्पलें पहनने से पैरों और एड़ियों में दर्द होने लगता है। इस स्थिति से बचने के उपाय सामान्य हैं। गरम पानी में अलसी के तेल की कुछ बूंदे डाल लें और फिर इस पानी में अपने पैरों को कुछ देर डुबा कर रखें। इससे दर्द में राहत महसूस होती है। इसके अलावा इस काम में मछली के तेल का प्रयोग भी किया जा सकता है।
लौंग का तेल भी है फायदेमंद
लौंग के तेल की मालिश करने पर भी एड़ियों के दर्द में आराम मिलता है। इसका एंटी इंफ्लेमेटरी नेचर होता है, जो दर्द को दूर करने में सहायता पहुंचाता है। दर्द को दूर करने के लिए लौंग के तेल को रात में सोने से पहले लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें : Alergy या Fever हो तो न लें कोवैक्सीन, भारत बायोटेक ने दी सलाह
सेंधा नमक युक्त गरम पानी से मिलता है आराम
एड़ियों में ज्यादा दर्द होने पर सेंधा नमक युक्त गरम पानी भी आराम देता है। सेंधा नमक रक्त संचार को तेज करने में मददगार है और दर्द को भी खींचता है।
फास्ट वाकिंग से करें परहेज
हाई हील पहन कर फास्ट वाकिंग या रनिंग से बचना चाहिए। इससे एड़ियों का दर्द बढ़ सकता है। फैशन के लिए हाई हील्स पहनने में कोई बुराई नहीं है, पर सावधानी बरतना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें : स्वस्थ रहना है तो बदलिए Super food का कॉन्सेप्ट












