चेहरे को देना है Natural Glow तो कॉफी फेशियल का करें Use

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : जाड़ें के समय में त्‍वचा की खुश्‍की बढ़ जाती है। इसके सेल्‍स डेड कर जाते हैं। स्किन का नेचुरल ग्‍लो खत्‍म होने लगता है। इस परेशानी से बचने के लिए कई प्रकार के फेशियल का इस्‍तेमाल लोग करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि स्किन केयर रूटीन फॉलो करने के बाद भी स्किन की रौनक नहीं लौटती है। अगर ऐसी परेशानी का आप सामना कर रहे हैं, तो कॉफी का फेशियल कारगर हो सकता है। तो आइए, आपको रूबरू कराते हैं इसके महत्‍व और यूज के तरीके से।

फेशियल का प्रोसेस

एक कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर लें। उसमें थोड़ा सा चावल का आटा मिलाएं। चावल का चाहें तो चावल को पीसकर भी उसका आटा बनाया जा सकता है। अब इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाएं। सबको ठीक से मिलाकर चेहरे और गर्दन पर स्क्रब करें। करीब 10 मिनट तक चेहरे के प्रेशर प्वॉइंट पर स्क्रब करते हुए मसाज करते रहें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। बची हुई सामग्री का इस्तेमाल फेस पैक की तरह भी कर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : ऐसे फूड से बचें नहीं तो…

जानें इसके फायदे 

एंटी एजिंग प्रॉपटी होती है कॉफी में, जो उम्र से पहले चेहरे पर झुर्रियां, ब्लैक पैच जैसी समस्याओं को दूर करती है। इसमें ब्लीचिंग प्रॉपटी भी होती है, जो चेहरे के डेड स्किन को हटाकर इसे ग्लो बनाती है।

कॉफी में कई पोषक तत्व 

कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है। यह वजन घटाने के प्रोसेस को स्पीड देता है। यह शरीर में ग्लूकोज बनाने को धीमा कर देता है। अगर डायबिटीज के रोगी बिना शुगर एड किए ब्लैक कॉफी पीते हैं, तो उन्हें ब्लड में मौजूद ग्लूकोज का स्तर कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें : एड़ियों के दर्द में राहत देता है अलसी का तेल

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Boiling Milk : दूध उबालने का सही बर्तन कौन सा? एक छोटी सी गलती से…

भारतीय किचन में केवल खाना नहीं बनता, यहां सेहत भी तैयार होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध उबालने(Boiling Milk) का बर्तन

धूप में चुभता दर्द, कहीं ये Migraine तो नहीं, सच्चाई बता गये डॉ वर्मा…

तपती दोपहर, हल्की सी धूप और अचानक सिर में हथौड़े जैसा दर्द, कई लोग इसे आम सिरदर्द समझकर टाल देते हैं, लेकिन सच ये है कि यह माइग्रेन(Migraine) भी हो सकता है।

Home Tips : चाय-कॉफी के दाग, चुटकियों में हटायें… जानें कैसे

लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि महंगे केमिकल नहीं, घर(Home) की छोटी-छोटी चीजें ही बड़े-बड़े दागों की छुट्टी कर सकती हैं

Hair Style : हेयर स्टाइल से झलकता है आपका असली स्वभाव!…

आईने के सामने खड़े होकर जब आप अपने बाल(Hair)संवारते हैं तो क्या कभी सोचा है, ये सिर्फ स्टाइल नहीं, आपकी पहचान भी बता रहे हैं? जी

चैत्र नवरात्रि शुरू, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना है अलर्ट… जानें

शुभ योग के साथ 19 मार्च 2026 से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। इस दिन हिंदू नववर्ष भी प्रारंभ होगा और साथ ही गुड़ी पड़वा भी मनाया जा रहा है। हालांकि, यह तिथि ग्रहों की स्थि