spot_img
spot_img

लिज ट्रस बनीं यूके की PM, पहली बार महारानी एलिजाबेथ के समर रेजिडेंस में हुई शपथ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : कंजरवेटिव पार्टी की नेता लिज ट्रस ने यूके की प्रधानमंत्री की शपथ मंगलवार को ली। महारानी एलिजाबेथ ने अपने कार्यकाल के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में लिज ट्रस को सरकार बनाने के लिए सहमति दी है। यह पहला मौका है, जब किसी प्रधानमंत्री की ताजपोशी या शपथ बकिंघम पैलेस में न होकर महारानी के समर रेजीडेंस पर हुआ है। लिज ट्रस, प्रधानमंत्री का पदभार संभालने वाली यूके की तीसरी महिला हैं। पहली महिला पीएम मार्गरेट थैचर रही हैं।

लिज ट्रस के नाम के औपचारिक ऐलान के पहले इस्तीफा

लिज ट्रस के नाम का महारानी एलिजाबेथ औपचारिक ऐलान करतीं। इसके पहले परंपरागत रूप से बोरिस जॉनसन ने महारानी से मुलाकात की। उन्होंने लोगों के सामने और महारानी की मौजूदगी में अपने इस्तीफा की औपचारिक घोषणा की। इसके बाद महारानी ने लिज ट्रस को नया प्रधानमंत्री बनाए जाने का ऐलान किया। यह पूरा कार्यक्रम स्कॉटलैंड के एबरडीनशायर के बाल्मोरल कासल में संपन्न हुआ। लिज ट्रस, महारानी के कार्यकाल की 15वीं प्रधानमंत्री हैं। जबकि यूके की वह 16वीं प्रधानमंत्री हैं। केवल विंस्टन चर्चिल ही ऐसे पीएम रहे जो महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी के पहले के पीएम हैं। चर्चिल 1952 में पीएम पद की शपथ लिए थे।

सिम्बालिक ही रही सेरेमनी

महारानी के स्वास्थ्य की वजह से सेरेमनी सिंबालिक ही आयोजित की गई। यहां अधिकारिक रूप से लिज ट्रस के पीएम बनाए जाने के बाद, वह लंदन लौट आईं। अधिकारिक रूप से पीएम बनकर लंदन से वह राष्ट्र को संबोधित करेंगी। 10 डाउनिंग स्ट्रीट से स्पीच देने के बाद, वह अपनी कैबिनेट बनाएंगी। कैबिनेट गठन के बाद जूम पर ही महारानी एलिजाबेथ, नए मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगी। महारानी के हेड ऑफ डिपार्टमेंट, मंत्रियों को मोहर या सील सौंपने का रस्म अदा करेंगे। अगले दिन बुधवार को नई कैबिनेट की पहली मीटिंग लिज ट्रस करेंगी। इसके बाद वह बतौर देश की पीएम, पहली बार हाउस ऑफ कॉमन्स पहुंचेंगी।

इसे भी पढ़ें : चलती कार में हार्ट अटैक से भाजपा विधायक की मौत… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : धनबाद के बीच शहर में Encounter, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्‍यास…

इसे भी पढ़ें : चाहत और नफरत का नतीजा है खूंटी का ट्रिपल मर्डर…

इसे भी पढ़ें : सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...