spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बड़ी खबर : सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्‍यास…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : सुरेश रैना ने आज एक बड़ा ऐलान किया है कि अब वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI से संबंधित किसी भी टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना, 15 अगस्त 2020 को पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुके हैं।

आईपीएल इतिहास के सबसे शानदार बल्‍लेबाजों में से एक सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास की घोषणा कर दी है। रैना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिये संन्‍यास की जानकारी दी। रैना ने ट्वीट किया, ‘अपने देश और राज्‍य उत्‍तर प्रदेश का प्रतिनिधित्‍व करना मेरे लिए बड़े सम्‍मान की बात है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्‍यास की घोषणा करता हूं। मैं बीसीसीआई, यूपीसीए, चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स, राजीव शुक्‍ला सर और अपने सभी फैंस को धन्‍यवाद देता हूं कि मेरी क्षमताओं पर अविश्‍वसनीय भरोसा जताया और समर्थन किया।’

बीसीसीआई के नियमों के मुताबिक अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने वाला भारतीय क्रिकेटर विदेशी लीग में खेलने के लिए योग्‍य नहीं है। देश के बाहर की लीग में खेलना है तो क्रिकेटर को IPL और घरेलू क्रिकेट से संन्‍यास लेना होगा।

रैना BCCI से एनओसी प्राप्त करने के बाद देश और विदेश की अलग-अलग लीग्स में खेलने के लिए उपलब्ध होंगे। उनसे पहले युवराज सिंह विदेशी लीग खेल चुके हैं और वे देश में आयोजित होने वाली लीग्स में भी हिस्सा ले सकते हैं। सुरेश रैना ने बताया है कि उन्होंने यूपीसीए से एनओसी ले ली है और इसकी जानकारी BCCI के सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को दे दी है।

रैना ने बताया कि वे 10 सितंबर से शुरू हो रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का भी हिस्सा होंगे। वे पिछले करीब एक सप्ताह से अभ्यास कर रहे हैं। 205 आईपीएल मैच खेलने वाले सुरेश रैना ने इस बात की भी जानकारी दी है कि उनको साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और यूएई की टी20 लीग्स के लिए संपर्क किया गया है। वे साउथ अफ्रीका की नई टी20 लीग में सीएसके की पैरेंट कंपनी इंडिया सीमेंट्स द्वारा खरीदी गई टीम के लिए खेल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : आर-पार की लड़ाई शुरू, बूढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़… देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : बेटा चले आओ, देखो तूझे तेरी मां और बहना पुकार रही, जब लौटा तो…

इसे भी पढ़ें :

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब घर बैठे शिक्षक ले सकेंगे छुट्टी, कब से जानें…

Bihar : अब बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने...

ग्रामीणों ने CM योगी को खू’न से लिखा पत्र, क्या है फरियाद… जानें

UP : आगरा के एत्मादपुर तहसील क्षेत्र के खंदौली...

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...