Kohramlive Desk : आज के समय में शराब के शौकीनों की तदाद तेजी से बढ़ रही है। अब कोई भी व्यक्ति अपने घर में दोस्तों रिश्तेदारों को शराब परोसने के लिए होम बार लाइसेंस (Home Bar Licence) ले सकता है। इसकी शुरुआतगाजियाबाद जिले में कर दी गई है। मुरादनगर क्षेत्र के लिए पहला होम बार लाइसेंस जारी किया गया है। यह लाइसेंस एक साल को मान्य होगा।
कितने बोतल आप शराब घर में रख सकते है
अधिकारियों की मानें तो कोई भी व्यक्ति अपने घर में शराब की चार बोतल से ज्यादा नहीं रख सकता, लेकिन अब शराब पीने व पिलाने के शौकीन होम बार लाइसेंस ले सकेंगे। हालांकि, इसके लिए आबकारी विभाग के नियमों का पालन करना होगा। लाइसेंस पाने वाला व्यक्ति एक साथ 84 बोतल से ज्यादा स्टॉक में नहीं रख सकता। बार में मौजूद शराब के ब्रांड भी तय हैं। देशी व विदेशी किसी भी ब्रांड की चार बोतल से ज्यादा नहीं रख सकते। इसके साथ ही बीयर की 12 बोतल रखने की इजाजत होगी। व्हिस्की, बोदका, रम, देशी शराब, बीयर, सैंपेन, स्कॉच व्हिस्की के अलावा भी कई श्रेणी तय की गई हैं। हर श्रेणी के में तय सीमा तक ही बोतल होम बार में रखी जा सकती हैं। पहला होम बार लाइसेंस मुरादनगर क्षेत्र में एक व्यापारी को जारी किया गया है।
क्या होंगे नियम
1. बिक्री के लिए नहीं अपने अतिथियों को शराब पिलाने की होगी इजाजत
2. लाइसेंस धारक 20 फीसदी आयकर के दायरे में आना चाहिए
3. पांच साल का आयकर रिटर्न होना जरूरी, एक साल के लिए जारी किया जाएगा लाइसेंस
लाइसेंस प्राप्त करने वाला व्यक्ति आयकर सीमा के 20 फीसदी वाले स्लैब में शामिल होना चाहिए। इसी स्लैब में पांच साल से आयकर जमा कर रहा हो। इसके लिए पांच साल का आयकर रिटर्न भी जरूरी है। लाइसेंस के लिए 25 हजार रुपये सिक्योरिटी और 11 हजार रुपये फीस तय है। घर में बार लाइसेंस लेने के बाद व्यक्ति को बोतलों का स्टॉक भी रखना होगा। अधिकारी कभी भी स्टॉक चेक कर सकते हैं। बोतल खरीदने का बिल भी होना जरूरी है। तय सीमा से ज्यादा पाए जाने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कि जनपद में पहला होम बार लाइसेंस जारी किया गया है। इस योजना से जो लोग अपने घर में आए दिन शराब की पार्टी करते हैं वह किसी छापेमारी के डर बगैर पार्टी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : वरमाला के बाद दुल्हन को पता चली ऐसी बात, लौटा दी बारात… देखें
इसे भी पढ़ें :पेट्रोल-डीजल और LPG सिलिंडर के बाद कम हुए सरसों तेल के दाम
इसे भी पढ़ें :होटल में सेक्स रैकेट, इस हाल में मिले 5 लड़के-लड़कियां
इसे भी पढ़ें :शिकारी कुत्तों के बीच रहता था यह शख्स, देखिये पुलिस ने क्या किया
इसे भी पढ़ें :भोरे-भोरे बीच सड़क पर मची चीख-पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें :अगर जिंदगी खुदा की रहमत, तो जीना दुश्वार क्यों… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :मारधाड़ और फायरिंग के बाद गैंगस्टर संदीप थापा गिरफ्तार… देखें
इसे भी पढ़ें :बड़का जुटान : गोल और टारगेट बता गये Lions… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :गर्लफ्रेंड की तमन्ना पूरी करने में बन गया बड़का चोर, देखें…








