Kohramlive Desk : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कई प्रीमियम ब्रांड्स की शराब को सस्ता करने का फैसला किया है। दिल्ली की तुलना में विदेशी ब्रैंड्स की शराब यूपी में सस्ती होने जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कीमतों में कटौती को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और शराब उत्पादक कंपनियों के बीच बातचीत में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। आनेवाले कुछ दिनों में यूपी में सस्ती शराब मिलने लगेगी। 36 प्रीमियम ब्रैंड्स पर शराब बनाने वाली कंपनियों ने एमआरपी कम कर दिया है। इनमें Absolut Vodka, Jameson Ballentine’s, Glenlivet और Aberlour शामिल हैं।
कुछ दिनों तक बनी रहेगी शराब की किल्लत
एक्साइज डिपार्टमेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब विदेशी माल की खेप देश के किसी बंदरगाह पर पहुंचती है तो यह मूल लैंडिंग लागत होती है। इसके बाद खेप पर कस्टम शुल्क लागू होते हैं। इसके बाद बंदरगाह छोड़ने की अनुमति देने से पहले कंसाइनमेंट पर कस्टम टैरिफ लगाया जाता है और एक्स-कस्टम बॉन्ड वैल्यू निर्धारित की जाती है।एक अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू होने के साथ ही यूपी में इंपोर्टेड ब्रैंड्स की शराब की किल्लत शुरू हो गई थी। अगले कुछ दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। इसके बाद लोगों को सस्ती कीमत पर प्रीमियम शराब मिलेगी।
इसे भी पढ़ें :अब ‘अपना घर’ बनाना हुआ महंगा, सीमेंट की कीमत बढ़ी
इसे भी पढ़ें :पुरुषों की इन 5 समस्याओं को दूर करता है लौंग का तेल, जानिए इस्तेमाल का तरीका
इसे भी पढ़ें :बीच सड़क पर आग का गोला बनी बारातियों से भरी बस, देखें…
इसे भी पढ़ें :दो मासूम और 3 बहनों की कुएं से मिली लाश, जानिये क्या है पूरा मामला
इसे भी पढ़ें :यामी गौतम का बॉलीवुड पर खुलासा, बोली- न चाहते हुये भी करना पड़ा ये काम…
इसे भी पढ़ें :कांके के तत्कालीन सीओ प्रभात भूषण सिंह सस्पेंड
इसे भी पढ़ें :जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :अफसरों की काली कमाई पर अय्याशी और फुटानी दिखी इनके आंगन… देखें वीडियो








