Hazaribagh : ससुराल गये युवक को बुधवार की सुबह चाय की तलब लगी। वह सड़क पार कर एक दुकान में चाय पीने चला गया। चाय पीकर वह वापस लौटने के लिए जैसे ही सड़क किनारे पहुंचा, एक तेज रफ्तार टेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टेलर का अगला चक्का उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के पांडेयबारा पंचायत के GT रोड के कमलवार में हुआ। मरने वाले युवक की पहचान रामू कुमार (38) के रूप में हुई। वह चतरा के मयूरहंड थाना क्षेत्र के खैरा गांव का रहनेवाला था। वह अपने ससुराल आया था।
हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ सड़क पर जमा हो गई। गुस्साये लोगों ने परिजनों के साथ मिलकर रोड जाम कर दिया। मुआवजे की मांग पर लोग अड़ गये। दुर्घटना और जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौपारण थानेदार स्वप्न कुमार महतो दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा। जिसके बाद सड़क पर आवागमन शुरू हो पाया।
इसे भी पढ़ें : चाची को मारा इतना छुरा कि बाहर आ गई अंतड़ियां… देखें
इसे भी पढ़ें : ससुर को बताया आपकी बेटी भाग गयी, राज खुला सड़कों पर… देखें
इसे भी पढ़ें : अस्पताल में नवजात को चूहों ने कुतरा, हालत गंभीर, देखें…
इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : कभी सूनी थी गोद, खुशनसीबी का गुल खिला सोनी के आंगन… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रांची में बदला सभी स्कूलों का समय, जानिये नया टाइम टेबल
इसे भी पढ़ें : छापेमारी में शामिल जवान को अपराधियों ने सीने में मारी गोली, दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें : जर्मनी में गूंजा मोदी-मोदी, रूस-यूक्रेन जंग को लेकर कही बड़ी बात












