Palamu : PCR ने पीछे से स्कूटी सवार संजय प्रजापति को धक्का मार दिया। जिससे उसकी जान चली गयी। धक्का मारने के बाद PCR उसे छोड़ वहां से भाग गया। संजय की मौत हो जाने की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये लोगों ने पलामू के मेदिनीनगर में रेडमा चौक के पास डेड बॉडी के साथ रोड जाम कर दिया। आक्रोशित लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने कई मांग कर थे। वहीं दोषी पुलिस को दंडित करने को कई डिमांड कर रहे थे। संजय कल रात अपनी ड्यूटी पूरा कर स्कूटी से घर लौट रहा था। रास्ते में GLA कॉलेज के पास पीछे से PCR ने उसे धक्का मार दिया। लहूलुहान संजय को पास के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गयी। संजय की चार बेटियां है । एक ब्याह योग्य हो गयी है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों का गुस्सा देखते हुए पुलिस ने गश्त तेज कर दी है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गयी है। लगभग 42 साल का संजय रेडमा चौक के पास संगीत इलेक्ट्रिक दुकान में काम करता था।
इसे भी पढ़ें : सेना-नौसेना के लिए खरीदे जाएंगे 4276 करोड़ के हथियार
इसे भी पढ़ें : मौ*त के जबड़े से बच निकला ड्राइवर… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :रांची से बड़कागांव लौट रहे रेंजर के साथ क्या हो गया… देखें
इसे भी पढ़ें :Airline ने यात्रियों को फ्री टिकट का किया ऐलान… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : जख्मी भाजपा नेता के होश में आने के बाद खुलेगा राज… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेगा यह दस्ता, CRPF देगी ट्रेनिंग
इसे भी पढ़ें : बीच राजधानी में फौजी की बीवी को लूट लिया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : बीवी से इतनी नफरत, क्या कर डाला देखें












