दागी डब्लू कुजूर के लाइसेंसी हथियार जब्त, बेनकाब हो सकते हैं कुछ चेहरे

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के रातू रोड के बहुचर्चित बिल्डर कमल भूषण मर्डर केस में जेल में बंद दागी डब्लू कुजूर के दोनों लाइसेंसी हथियार पुलिस ने जब्त कर लिये। इसमें एक रिवाल्वर और एक राइफल शामिल है। इन दोनों लाइसेंसी हथियारों के लाइसेंस पुलिस की अनुशंसा पर रद्द कर दिये गये। ये दोनों हथियार रांची के बिहार गन हाउस में जमा थे। कमल भूषण के खासमखास संजय सिंह मर्डर केस का सूत्रधार होने का भी इल्जाम डब्लू कुजूर पर है। रांची के कोतवाली DSP प्रकाश सोय और सुखदेवनग के थानेदार विनोद कुमार की देखरेख में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रांची सेंट्रल जेल में बंद डब्लू कुजूर को साहेबगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। दागी डब्लू कुजूर पहले बिल्डर कमल भूषण का ही बिजनेस पार्टनर था। दोनों जिगरी दोस्त भी थे। डब्लू कुजूर के बेटे और कमल भूषण की बेटी के लव मैरिज के बाद दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गये। पुलिस ने बताया कि दागी डब्लू कुजूर के हथियार का लाइसेंस साल 2006 में बना था। लाइसेंस बनाने में कुछ सफेदपोश द्वारा सिफारिशें करने की बातें भी सामने आ रही है। पुलिस बहुत जल्द इन सफेदपोशों के चेहरे को भी बेनकाब करेगी। इस बिंदु पर तफ्तीश जारी है।

इसे भी पढ़ें : एक मच्छर इंसान को बेड पर ले जाता है, क्या बोल गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कंपनी के कागज पर दस्तखत करनेवाला मोहन मारा गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 23 RAS, 7 SDM, 5 सहायक कलेक्टर और 1 ADM का हुआ तबादला… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : कमल भूषण ह*त्याकांड में मंजूर आलम धराया, क्या था इसका रोल… जानें

इसे भी पढ़ें : …और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में समधन सुशीला भी गिरफ्तार

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...