Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सोमवार को सियासी पारा भी चढ़ गया। छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच भाजपा ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा विधायक, नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता CM आवास पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने प्रदर्शन के बाद बाबूलाल मरांडी, आदित्य साहू समेत भाजपा विधायकों और कई नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को खेलगांव ले जाया गया।

हिरासत में भाजपा विधायक, विधानसभा से विपक्ष गायब
भाजपा विधायकों की गिरफ्तारी का असर विधानसभा की कार्यवाही पर भी पड़ा। हिरासत में होने के कारण पार्टी के विधायक सदन में नहीं पहुंच सके। भाजपा नेताओं ने सरकार पर छात्रों की मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि JPSC-JSSC विवाद पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। बाबूलाल मरांडी, आदित्य साहू समेत भाजपा नेताओं को फिलहाल खेलगांव में डिटेन किया गया है। चर्चा है कि उन्हें शाम तक वहीं रखा जा सकता है। उधर, छात्रों के विधानसभा घेराव को देखते हुये रांची में सुरक्षा बेहद कड़ी है। जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अब पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ रहा है।
झारखंड के छात्र पिछले 15 दिनों से सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर आज हम सभी मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर छात्रों की मांगों पर कार्रवाई की मांग करने जा रहे थे।
लेकिन हमें आवास के बाहर ही रोक दिया गया और फिर खेलगांव स्थित कैंप जेल में डिटेन कर दिया… pic.twitter.com/r1FeRLMh2B
— Babulal Marandi (@yourBabulal) August 10, 2026















