Ranchi : राजधानी रांची के रातू रोड के चर्चित जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में संदेही गुनहगार छोटू कूजूर को हथियार उपलब्ध कराने वाला धरा गया। सुखदेवनगर पुलिस ने मंजूर आलम को रातू के जाड़ी गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल एवं देशी कट्टा बरामद किया है। उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसे कमल भूषण के हत्या की खबर पहले से थी। कब, क्या कैसे होना है, उसे सबकुछ पता था। उसी ने कमल भूषण को टपकाने के लिए दो पिस्टल और एक देशी कट्टा छोटू कुजूर को उपलब्ध कराया था। पुलिस के अनुसार मंजूर आलम का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस को कई दिनों से उसकी तलाश थी। यहां याद दिला दें कि बीते कल पुलिस ने छोटू कूजूर को गुमला के भरनो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। रांची पुलिस कप्तान किशोर कौशल के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की देखरेख में पुलिस बीते कल छोटू कुजूर के घर को कुर्क करने पहुंची थी। इस बात की भनक गुमला में बिल में घुसे छोटू को लग गई। पुलिसिया कार्रवाई की दबाव से छोटू बिल से बाहर निकल आया और उसे पुलिस ने दबोच लिया। उसे धरने के लिए रांची से सुखदेवनगर थानेदार विनोद कुमार QRT टीम के साथ भरनो गये हुए थे। छोटू जैसे ही बाहर निकला, उसे धर कर रांची ले आया गया। पूछताछ में छोटू ने कई राज उगले। उसके ही निशानदेही पर आज मंजूर आलम भी धरा गया।
इसे भी पढ़ें : पलामू में चलती बस को जब रोका तो दंग रह गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस और SBI के बीच हुआ MOU, किसे क्या होगा फायदा… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड खून-पसीने से सींचा हुआ राज्य : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : बेंगाबाद थानेदार और SI लाइन क्लोज… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : डॉक्टरों के लिये बेहतरीन मौका, मिलेगी 6 लाख सैलरी, 22 को इंटरव्यू… जानें डिटेल
इसे भी पढ़ें : इस साल 2 दिन रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त…. देखें वीडियो।। जानिये आचार्य प्रणव मिश्रा से…
इसे भी पढ़ें : JSCA स्टेडियम का मतलब अमिताभ चौधरी, चाणक्य और चंद्रगुप्त जैसी थी शख्सियत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : येलो अलर्ट पर झारखंड, कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी












