spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पहाड़ पर बैठकर बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश, SIT ने घेरा तो…

Date:

spot_img
spot_img

Gumla: रात का सन्नाटा, पहाड़ पर बैठे कुछ संदिग्ध चेहरे और दिमाग में किसी बड़ी वारदात की साजिश। लेकिन अपराधियों की यह योजना पूरी होने से पहले ही गुमला पुलिस ने बाजी पलट दी। पालकोट इलाके में पुलिस की SIT ने घेराबंदी कर अंतरराज्यीय कोरई गैंग के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके पास से अवैध हथियार, गोलियां, सोना-चांदी, नकद रुपये, मोबाइल और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किये हैं। पुलिस का दावा है कि यह गैंग झारखंड के अलावा कई राज्यों में चोरी, छिनतई और लूट की वारदातों को अंजाम देता रहा है।

गुप्त सूचना ने खोला गैंग का राज

गुमला SP हरीश बिन जमा को सूचना मिली थी कि पालकोट थाना क्षेत्र के बिलिंगबिरा रोड स्थित सुमित केसरी के ईंट भट्ठे के सामने पहाड़ पर 6-7 संदिग्ध लोग जमा हैं और किसी आपराधिक घटना की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आया। बसिया SDPO शिवशंकर मरांडी के नेतृत्व में SIT बनाई गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्धों की तलाशी शुरू की। तलाशी में अवैध हथियार और गोलियां मिलीं। इसके बाद मौके से सात आरोपियों को दबोच लिया गया। पुलिस ने जब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू की तो कहानी और लंबी निकली। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पालकोट थाना कांड संख्या 35/26 में दो और घाघरा थाना कांड संख्या 39/26 में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पालकोट के मामले में करीब 12 लाख रुपये के आभूषण लूटने का आरोप है। जांच में पुलिस को पता चला कि गिरफ्तार आरोपी किसी छोटे-मोटे स्थानीय गिरोह का हिस्सा नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय कोरई गैंग से जुड़े हैं।

गैंग के पास मिला ‘अपराध का पूरा सामान’

पुलिस ने आरोपियों के पास से 69.9 ग्राम सोना, 1.340 किलो चांदी, 1.70 लाख रुपये नकद, एक देशी पिस्टल, दो देशी पिस्तौल, अलग-अलग बोर की 11 गोलियां, 7 मोबाइल फोन एवं डिक्की और ताले तोड़ने के लिये इस्तेमाल होने वाली दो मास्टर चाभियां सहित चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किये हैं। गिरफ्तार आरोपियों के तार कई राज्यों से जुड़े मिले हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में ओडिशा के जाजपुर जिले के कोरई थाना क्षेत्र के रहने वाले आर. अर्जुन उर्फ अवला अर्जुन, अक्षय कबाड़ी, येशु दास, किशुन दास, अवला शेखर, अर्जुन दास, माईकेल सावन, मनोज दास और भोला दात्त शामिल हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के महासमुंद निवासी करण नेताम और आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम निवासी मेकला येशु को भी गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें :

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

मोरहाबादी में सिनेमा के पर्दे पर दिखी आदिवासी मिट्टी की खुशबू…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची...

रांची में फिर आमने-सामने सरकार और छात्र, मैराथन बैठक बेनतीजा…

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर चल रहे छात्र...

विधानसभा घेराव से पहले रांची में धारा 163 लागू…

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच 10 अगस्त...

‘फर्जी IAS’ का खुला राज, करोड़ों बटोरे…

Bihar : कभी खुद को IAS अधिकारी बताकर रौब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

मोरहाबादी में सिनेमा के पर्दे पर दिखी आदिवासी मिट्टी की खुशबू…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची...

रांची में फिर आमने-सामने सरकार और छात्र, मैराथन बैठक बेनतीजा…

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर चल रहे छात्र...

विधानसभा घेराव से पहले रांची में धारा 163 लागू…

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच 10 अगस्त...

‘फर्जी IAS’ का खुला राज, करोड़ों बटोरे…

Bihar : कभी खुद को IAS अधिकारी बताकर रौब...