spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में छात्रों का ‘संग्राम’, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र आंदोलन के 18वें दिन सोमवार को राजधानी रांची में बड़ा हंगामा देखने को मिला। विधानसभा घेराव के लिए जुटे छात्रों ने जगरनाथपुर सेक्टर-2 के पास पुलिस की तीन परत वाली बैरिकेडिंग लांघ दी। इसके बाद प्रदर्शनकारी विधानसभा की ओर बढ़ने लगे। छात्रों ने जगन्नाथपुर मंदिर के पास बैरिकेडिंग भी हटानी शुरू कर दी। कुछ आंदोलनकारी शॉर्टकट रास्तों से बैरियर पार करते हुये आगे बढ़े। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। ADG मनोज कौशिक और रांची SSP राकेश रंजन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं।

एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे देवेंद्रनाथ महतो

भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो भी आंदोलन में शामिल हुये। उनके सहयोगियों ने उन्हें कंधे पर उठाकर शहीद मैदान तक पहुंचाया। इसके बाद वह एंबुलेंस से विधानसभा की ओर रवाना हुये। छात्रों की मुख्य मांगों में JSSC CGL परीक्षा रद्द करना और कथित अनियमितताओं की CBI जांच शामिल है। रविवार को सरकार और छात्रों के बीच करीब छह घंटे चली वार्ता में 98 फीसदी मांगों पर सहमति का दावा किया गया, लेकिन इन दो प्रमुख मुद्दों पर बात नहीं बनी। सरकार ने कुछ परीक्षाओं को रद्द करने, JPSC मामलों में न्यायिक जांच और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए ED से अनुरोध करने पर सहमति जताई है। परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए IIT-ISM और XLRI के विशेषज्ञों की कमेटी बनाने का भी प्रस्ताव है।

बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा नेता हिरासत में

उधर, मुख्यमंत्री आवास घेराव के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत कई भाजपा नेताओं और विधायकों को हिरासत में लिया गया। उन्हें खेलगांव ले जाया गया। इसके चलते विपक्ष के कई विधायक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सके। विधानसभा में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने आरोप लगाया कि भाजपा ने छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन को ‘हाइजैक’ कर लिया है। वहीं, छात्र अपनी मांगों पर लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े हैं।राजधानी में तनाव बरकरार है और अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम पर है।

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा से विपक्ष गायब, कई नेता डिटेन… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सोमवार...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

मोरहाबादी में सिनेमा के पर्दे पर दिखी आदिवासी मिट्टी की खुशबू…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची...

पहाड़ पर बैठकर बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश, SIT ने घेरा तो…

Gumla: रात का सन्नाटा, पहाड़ पर बैठे कुछ संदिग्ध चेहरे...

रांची में फिर आमने-सामने सरकार और छात्र, मैराथन बैठक बेनतीजा…

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर चल रहे छात्र...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: