spot_img

विधानसभा समिति की दो टूक, लापरवाही नहीं चलेगी…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी फाइलों की रफ्तार अगर धीमी पड़ जाये, तो सबसे ज्यादा इंतजार आम आदमी को करना पड़ता है। इसी इंतजार को खत्म करने और विधानसभा से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय करने के मकसद से बुधवार को गढ़वा परिसदन (सर्किट हाउस) का सभागार में झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की अहम समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान ने की। जिले के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों ने इसमें हिस्सा लिया और विधानसभा से प्राप्त अनागत प्रश्नों के निष्पादन की विभागवार स्थिति समिति के समक्ष रखी।

“विधानसभा के सवालों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी”

बैठक में सुरेश पासवान ने अधिकारियों से कहा कि विधानसभा से प्राप्त हर अनागत प्रश्न का समय पर, तथ्यपरक और गुणवत्तापूर्ण उत्तर उपलब्ध कराना हर विभाग की जिम्मेदारी है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विधानसभा की कार्यवाही से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी। सभी विभाग बेहतर समन्वय बनाकर तय समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करें, ताकि जवाबदेही भी तय हो और प्रशासनिक व्यवस्था पर जनता का भरोसा भी मजबूत हो। समिति अध्यक्ष ने अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ तभी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा, जब विभाग समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी तरीके से अपने दायित्व निभायेंगे।उन्होंने अधिकारियों से भविष्य में भी हर अनागत प्रश्न का गुणवत्तापूर्ण जवाब तय समय पर उपलब्ध कराने को कहा।

इन विभागों के कामकाज की हुई गहन समीक्षा

बैठक के दौरान जिले के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा की गई। इनमें विशेष प्रमंडल, पथ निर्माण, जल संसाधन, विद्युत, नगर विकास, स्वास्थ्य, कृषि, कल्याण, खाद्य आपूर्ति, पर्यटन और खनन विभाग प्रमुख रहे। सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित अनागत प्रश्नों की अद्यतन स्थिति और प्रगति प्रतिवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किये। समिति ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि केवल मौजूदा मामलों का निपटारा ही पर्याप्त नहीं है। भविष्य में आने वाले प्रत्येक प्रश्न का भी तय समय के भीतर सटीक और गुणवत्तापूर्ण जवाब दिया जाए, ताकि शासन-प्रशासन की जवाबदेही और अधिक मजबूत हो सके। समीक्षा बैठक में समिति के सदस्य नरेश प्रसाद सिंह एवं राम सूर्या मुण्डा भी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी) ई.बी. अब्राहम, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण (गढ़वा), प्रवेज आलम (रंका), प्रभाकर मिर्धा (श्रीबंशीधर नगर), जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी और कर्मचारी बैठक में शामिल हुये।

इसे भी पढ़ें : ट्रेन के फर्स्ट AC केबिन को ‘हनीमून सुइट’ बना डाला, TTE सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : PF खाताधारकों के लिये बड़ी खुशखबरी… जानें

इसे भी पढ़ें : ट्रंप बोले, ईरान की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर हूं, ताबड़तोड़ ह’मले…

इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में काल बनकर घुसा करैत, एक की मौ’त, तीन छात्राओं को डंसा…

इसे भी पढ़ें : दादा का फिर बजा डंका, चमका सौरव गांगुली का नाम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पतरातू डैम में अब तैरते रेस्टोरेंट का रोमांच…

Ramgarh : पहाड़ों की गोद, शांत झील और प्राकृतिक...

RJD को बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ प्रवक्ता...

ममता बनर्जी का बागियों को खुला अल्टीमेटम…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस...

NEET UG 2026 री-टेस्ट का रिजल्ट निकला, 11.21 लाख अभ्यर्थी पास…

New Delhi : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG)...

नवोदय विद्यालय में 10वीं के छात्र के साथ रै’गिंग, मचा तहलका…

Dhanbad : धनबाद के बेनागड़िया निरसा के पीएमश्री जवाहर...