spot_img

रिम्‍स से एयरपोर्ट के लिए निकले लालू यादव, देखिए कौन-कौन जा रहे साथ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और राजद सुप्रीमो लालू यादव को एयर एंबुलेंस से दिल्‍ली भेजा जा रहा है। विशेष एंबुलेंस से रिम्‍स से एयरपोर्ट के लिए निकले राजद सुप्रीमो लालू यादव। 8 सदस्‍यीय टीम साथ में जा रही है। साथ में रबड़ी देवी और बेटे तेजस्‍वी भी दिल्‍ली जा रहे हैं। लालू को रिम्‍स से एयरपोर्ट तक ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।

रिम्स के मेडिकल बोर्ड ने की परमिशन मिलने के बाद उन्‍हें एम्‍स भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। निमोनिया की वजह से उन्‍हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। रिम्स के चिकित्सकों ने एम्स से कंसल्ट किया है। एंटीबायोटिक देने से किडनी में इफेक्‍ट होगा, इसलिए उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए एम्स शिफ्ट किया जा रहा है।

उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बेटे तेजस्वी के अनुसार लालू यादव के फेफड़ों में पानी जम गया है और उनका चेहरा सूज गया है। मिल रही जानकारी के अनुसार लालू यादव का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। जिसे देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।

इसे भी पढ़ें : सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज, आइये जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें

लालू की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर शुक्रवार को पत्‍नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटे तेजप्रताप और तेजस्‍वी ने उनसे मुलाकात की। लालू की हालत देखकर परिवार के सदस्‍य भावुक हो गए। वहीं परिवार से मुलाकात के दौरान लालू का भी गला भर आया था।

लालू यादव से मुलाकात कर देर रात बाहर निकले तेजस्वी यादव ने कहा कि लालू यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पूर्व में ही उनके दिल की सर्जरी की गई है। उनकी किडनी 25 फीसदी ही काम कर रही है। साथ ही उनका क्रिएटिनिन लेवल भी बढ़ा हुआ है। तेजस्‍वी ने पिता की तबीयत पर चिंता जताई।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...