कोहराम लाइव डेस्क : बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इस साल कई फिल्मों में नजर आएंगे। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की रिलीज डेट को लेकर बदलाव किया गाया है। फिल्म ‘बच्चन पांडे’ को अब 26 जनवरी 2022 को रिलीज किया जाएगा। यह जानकारी खुद अक्षय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर दी है। उन्होंने लिखा, ‘बच्चन पांडे 26 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी।’
पोस्टर में अजय का लुक खतरनाक
‘बच्चन पांडे’ के इस पोस्टर में अभिनेता का लुक बेहद खतरनाक लग रहा है। तस्वीर में अक्षय कुमार की एक आंख नीली और वो गर्दन में जंजीर पहने हुए दिख रहे हैं। उनके इस दमदार लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है। फिल्म में अक्षय कुमार एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : सुभाष चंद्र बोस की जयंती आज, आइये जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी रोचक बातें
एक्शन कॉमेडी भी
फिल्म में अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक्शन कॉमेडी करते नजर आएंगे। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग राजस्थान के जैसलमेर में शुरू की गई थी। फिल्म की टीम अभी गडीसर झील और जयसालकोट जैसी जगहों पर शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा बनाया जा रहा है। फिल्म फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। अक्षय ‘सूर्यवंशी’, ‘अतरंगी रे’, ‘बेल बॉटम’, ‘पृथ्वीराज’ और ‘रक्षाबंधन’ फिल्म में भी नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें : 6 युवकों ने नाबालिग को पहले बनाया हवस का शिकार, फिर कर दिया ये…






