Kohramlive Desk : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लगभग ढाई साल हो चुके हैं। फैंस आज भी उन्हें बहुत याद करते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी शेयर करते हैं। बता दें की सुशांत सिंह का एक बेहद खास दोस्त था जिसे सुशांत की कमी शायद सबसे ज्यादा खल रही थी। जिस दोस्त की बात कर रहे हैं, वो सुशांत का पेट डॉग ‘फज’ था। आज सुशांत के इस सबसे अच्छे दोस्त ने भी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। प्रियंका अपने ट्वीट में लिखती हैं, ‘काफी लंबे समय बाद आज तुमने अपने दोस्त को स्वर्ग में जॉइन कर लिया। तुमसे जल्द ही मुलाकात होगी। तब तक दिल टूटता रहेगा”। इस ट्वीट के साथ ही एक्टर की बहन ने फज की दो फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो में जहां फज सुशांत का माथा चूमते दिख रहा है। तो वहीं दूसरे फोटो में प्रियंका खुद फज के साथ खेलती नजर आ रही हैं।
प्रियंका के ट्वीट के तुरंत बाद, सुशांत के कई फैंस ने फज की मौत पर शोक जताया। एक यूजर ने लिखा, ‘दी, प्लीज स्ट्रॉन्ग रहो, समझ नहीं आ रहा मैं क्या कहूं। बहुत दिल टूटने वाली खबर है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कुछ नहीं कहना है, यह हम सभी के लिए बहुत ही दिल तोड़ने वाली खबर है, लेकिन वह सुशांत के सच्चे दोस्त हैं और हमेशा-हमेशा के लिए उनके साथ खुशी से रहने के लिए चले गए।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘बयां नहीं कर सकता कि मैं कितना टूटा हुआ हूं। इस खबर ने एक बार फिर मेरे दिल को लाखों टुकड़ों में तोड़ दिया।’
So long Fudge! You joined your friend’s Heavenly territory… will follow soon! Till then… so heart broken 💔 pic.twitter.com/gtwqLoELYV
— Priyanka Singh (@withoutthemind) January 16, 2023
Ohh My💔 Am Lost Of Words
Actually Looking at Rampant Insensitivity & Exploitation Of a Divine Soul,I felt,it’s perhaps His Furbaby Who Understood Him the Best & Recollected Sushant’s Time With #Fudge
Am So so Sorry Dear Priyanka
It’s indeed that bridge we call Love 🐶crossed https://t.co/01jXdvANOZ— PHOENIX 🇺🇸🇮🇳 (@PHOENIX21PHOTON) January 16, 2023
Unconditional love!
Fudge 💔💔💔💔💔💔💔 pic.twitter.com/vYBNeRu7E3— AmberBlue (@AmberBl06099239) January 16, 2023
इसे भी पढ़ें : T20 @Ranchi : Online टिकट खरीदने के बाद नहीं लगना पड़ेगा लाइन में… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : दुनिया के सबसे लंबे River Cruise का छपरा Update… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : जेपी नड्डा ही रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, कार्यकाल बढ़ा
इसे भी पढ़ें : Ranchi : भोर होते ही IIM हॉस्टल में मचा कोहराम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें
इसे भी पढ़ें : तीन बच्चे हो गये अनाथ, बेवा की चीख ने सबको रुला दिया
इसे भी पढ़ें : बहुत अफसोस होगा इस खूबसूरत बच्चे के पिता को गोली मा*रने में, ऐसा क्यों बोले थानेदार… सुनें
इसे भी पढ़ें : दुनिया के सबसे लंबे River Cruise का छपरा Update… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : दुनिया के सबसे लंबे River Cruise का छपरा में क्या हुआ…देखें








