Bihar: बिहार में तारापुर और कुशेश्वरस्थान दोनों विधानसभा सीटों पर जदयू ने जीत कर ली है।तारापुर से जदयू के उम्मीदवार राजीव कुमार सिंह ने राजद के उम्मीदवार अरुण कुमार साह को 3821 मतों से हराया। कुशेश्वरस्थान में लालू का मुसहर कार्ड नहीं चला। यहां जदयू के अमन हजारी ने 12 हजार 698 वोटों से जीत दर्ज की है। उनको कुल 59,882 वोट मिले थे। RJD के गणेश भारती को 47,184 वोट मिले। उपचुनाव में नीतीश का तीर निशाने पर लगा, लालू की एंट्री का राजद को कोई फायदा नहीं मिला।
बिहार चुनाव : लालू-तेजस्वी ने दोनों सीटों पर किया था जीत का दावा
वोटों की गिनती शुरू होते ही दरभंगा पहुंचे तेजस्वी यादव ने धांधली की आशंका जाहिर की। सरकार से पूछा कि JDU के लिए वोट मांगने वालों की ड्यूटी गिनती में कैसे लगा दी गई है। संजीव कापर को रिटर्निंग ऑफिसर कैसे बनाया गया। तेजस्वी ने दावा किया कि हम भारी मतों से जीतेंगे। प्रशासन या कुछ लोग अगर गड़बड़ी करेंगे तो हम यहां हैं।जनादेश की चोरी हम नहीं होने देंगे। लालू यादव ने भी दावा किया था कि दोनों सीटों पर हमारी जीत होगी।
कांग्रेस का लचर प्रदर्शन
दोनों जगह कांग्रेस का लचर प्रदर्शन रहा। इसे लेकर पार्टी के अंदर की नाराजगी सामने आने लगी है। पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से इस्तीफे की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि झा को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
Read More: बाप रे… बाल कैदियों तक ऐसे पहुंचता है नशे का सामान
Read More: प्रति डिसमिल 2 लाख रुपये दो नहीं तो ठोक देंगे
Read More : केंद्रीय मंत्री तोमर को झारखंड हाई कोर्ट से राहत बरकरार, राहुल गांधी के खिलाफ की थी अभद्र ठिप्पणी
Read More : “घोर महापाप, पेशाब तक…” सितमगर शोभा का बालगृह सील (Video)
Read More :बच्चा पैदा नहीं होने के कारण पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
Read More :25 लाख की अफीम जब्त,पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर
Read More : रांची के मोस्ट वांटेड शार्प शूटर अलीशेर को नहीं बचा पाया एक्सपर्ट कामरान, देखें क्यों (VIDEO)
Read More :Whatsapp से भी बुक कर सकेंगे Jio Phone Next, जानें कैसे
Read More :रिलीज हुआ मेकिंग ऑफ जियोफोन नेक्स्ट’ फीचर्स से उठा पर्दा












