spot_img
spot_img

बाप रे… बाल कैदियों तक ऐसे पहुंचता है नशे का सामान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बाल कैदियों तक नशे का सामान पहुंचाने वाला ए‍क युवक शनिवार को पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार युवक शनिवार की दोपहर रांची के डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह के बाहर घूम रहा था। उसकी हरकतों पर वहां तैनात सैप जवानों को शक हुआ। जवान उस पर नजर रख रहे थे। इसी बीच वह स्‍कूटी से बाल सुधार गृ‍ह के पीछे गया। बैग में नशे का सामान डालकर दीवार के अंदर फेंक ही रहा था, उसी दौरान जवानों ने उसे धर दबोचा। मौके से एक युवक भाग निकला। तलाशी के दौरान युवक की स्कूटी से गांजा, नशीला टेबलेट, गुटखा मोबाइल समेत कई आपत्तिजनक चीजें मिली। सूचना सदर थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। पूछताछ में उसने अपना नाम साहिल सिंह बताया। वह खेलगांव के पास रहता है। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि उसे नशे की खेप पहुंचाने की जिम्मेवारी मिली थी। वह छोटे-छोटे पैक बनाकर दीवार के अंदर फेंकता था। जिसे पैकेट लेना रहता था वह पहले से वहां खड़ा रहता था। पुलिस उससे पूछताछ कर अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार बाल कैदियों तक नशे के सामान की सप्‍लाई कौन कराता है। कैसे बाल कैदी इनके संपर्क में आए। कैसे नशे का सामान का ऑर्डर दिया जाता है और पैसे का भुगतान कैसे किया जाता है।


यहां याद दिला दें कि इससे पहले भी यहां शराब पार्टी का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद छापेमारी में कई आपत्तिजनक सामान मिला था। इस बाल सुधार गृह में 105 से अधिक बाल कैदी बंद हैं। बाल सुधार गृह प्रशासन भी जांच में जुटा है कि आखिरी किस बाल कैदी ने नशे की खेप को मंगवाया था। नशे का सामान अंदर फेंकने की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साफ तौर पर नशे का सामान फेंकते दिख रहा है।

Read More : BREAKING : CIP में गार्ड को मारी गोली, मौत

Read More : क्रिकेटर Dinesh karthik के घर गूंजी किलकारी, तस्वीर आई सामने

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...