Dhanbad (Sujit) : नाग हो या नागिन, करैत हो या गेहुंअन… ऐसे खेलती है उनसे लक्ष्मी जैसे कोई अपने बच्चों से। कितना भी जहरीला सांप हो चंद मिनटों में उसे अपने वश में कर लेने का हुनर है लक्ष्मी के पास। एक वक्त था जब लक्ष्मी को सांपों से डर लगता था। कॉकरोच और छिपकली तक से डर जाती थी। पति बजरंगी यादव को सांपों का रेस्क्यू करते देखती थी। पति का साथ देने की ठानी और खुद भी जुट गई सापों का रेस्क्यू करने में। जिस घर से भी आ जाती है पुकार, बिना देर किये पहुंच जाती हैं उस घर के आंगन। चाहे जिस कोने की बिल में जाकर छुपा हो सांप, उसे तुरंत खोज निकालती है। कितना भी खतरनाक क्यों न हो, लगता है उसकी बात सुनते हैं जहरीले सांप।
बात करते-करते सांप को डालती है एक छोटी सी टोकरी में और उसे फिर पास के ही किसी जंगल में छोड़ आती है। पूछने पर हौले से सिर्फ इतना बोली… सांपों से इंसानों को और इंसानों को सांपों से बचाना मकसद। गुजरे तीन सालों से यही सब कुछ कर रही है लक्ष्मी। जिस घर से सांप पकड़ती है, वहां से कुछ पैसे मिल जाते हैं। इसी से परिवार का गुजर-बसर होता है।
धनबाद के मुनिडीह की रहने वाली लक्ष्मी की मानें तो अबतक 40 से ज्यादा खतरनाक जहरीले सांपों को पकड़ जंगल में छोड़ चुकी है। लक्ष्मी सांप पकड़ने के लिए एक स्टिक का इस्तेमाल करती है। अपना मोबाइल तक बंद नहीं करती। ना जाने कब किसके घर में सांप निकल आये और उन्हें उसकी जरूरत पड़ जाये। सुनें क्या बोली लक्ष्मी…
Read more: बुखार लगते ही 6 बच्चों ने तोड़ा दम, गांव में हड़कंप
Read more: KBC-13 में रांची के ज्ञानराज ने जीते इतने रुपये, इन सवालों का दिया जवाब
Read more: गुमला में दो लोगोंं को धारदार हथियार से काट डाला
Read more: घर में पत्नी और जंगल में फंदे से लटकी मिली पति की लाश
Read more: जमीन विवाद में मारा गया राजेंद्र, भागलपुर के शूटरों ने मारी थी गोली
Read more: केंद्रीय मंत्री नारायण राणे हिरासत में, जानें क्यों
Read more: KBC-13 में रांची के ज्ञानराज ने जीते इतने रुपये, इन सवालों का दिया जवाब
Read more: मारा गया जन्नत, गुस्साये लोगों ने क्या किया, देखें वीडियो
Read more: राज मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग
Read more: स्वर्णरेखा नदी से मिली युवक की लाश
Read more: झारखंड में 2 IAS का तबादला, एक को मिला अतिरिक्त प्रभार
Read more: JAC : सितंबर में ऑफलाइन होगी मैट्रिक-इंटर की सप्लीमेंटरी परीक्षा
Read more: सोई तकदीर जाग उठी, देखें वीडियो






