इंडिया में Komaki ने लॉन्च किए 2 नए स्मार्ट e-स्कूटर, जानिए फीचर्स और कीमत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : Komaki ने अपनी रेंज में विस्तार करते हुए कोमाकी एलवाय (Komaki LY) और कोमाकी डीटी 3000 (Komaki DT 3000) इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भारत में लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ई-स्कूटर्स की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 88,000 रुपये और 1.22 लाख रुपये हैं। दिल्ली की वाहन निर्माता का इसी साल ये तीसरा और चौथा प्रोडक्ट लॉन्च है। इनकी जगह हाई स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में है। अब कंपनी के पोर्टफोलियो में 18 स्मार्ट और हाई स्पीड ईवी के साथ-साथ दो इलेक्ट्रिक रिक्शा शामिल हैं।

एंटी स्किड फंक्‍शन का पहला ई-स्कूटर

कोमाकी एलवाय इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत का पहला ई-स्कूटर बना है, जिसे एंटी स्किड फंक्शन दिया गया है। इसे बैलेंस्ड राइड के हिसाब से तैयार किया गया है। इसके साथ 62.9 वोल्ट लिथियम फेरो फास्फेट बैटरी पैक दिया गया है, जो इसे सिंगल चार्ज में 70-90 किमी तक रेंज देते हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 1,500 वाट मोटर दी गई है और इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे लगते हैं।

सिंगल चार्ज में 180 किमी तक चलने की क्षमता

कोमाकी डीटी 3000 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ 3000–वाट बीएलडीसी मोटर दी गई है जो 62वी52एएच लिथियम बैटरी पैक से लैस है। इसकी टॉप स्पीड 80 किमी/घंटा है और सिंगल चार्ज में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 110-180 किमी तक रेंज देता है। 15 एंपीयर के चार्जर की मदद से इसे भी फुल चार्ज होने में 4-5 घंटे का समय लगता है। सस्पेंशन और ब्रेकिंग दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में समान ही है।

ब्लूटूथ के अलावा स्पीकर्स का सिस्‍टम

कोमाकी डीटी 3000 चार रंगों – मेटल ग्रे, ट्रांसलुसेंट ब्लू, जेट ब्लैक और ब्राइट रैड में उपलब्ध कराया गया है। दोनों के साथ कनेक्टेड तकनीक और ब्लूटूथ के अलावा स्पीकर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इन दोनों ईवी को कई अन्य हाइटेक फीचर्स भी दिए हैं, जिनमें रीजनरेटिव ब्रेकिंग, मोबाइल चार्ज पॉइंट, रिवर्स असिस्ट, क्रूज कंट्रोल और लॉक बाय रिमोट स्टैंडर्ड तौर पर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर हो सकती है कमी, जानें…

इसे भी पढ़ें :पति की दोस्त का करवाया गैंगरेप, बनाया वीडियो… जानिये क्यों

इसे भी पढ़ें :लड़की के जहर खाते ही पड़ोसी का पाप सामने आया… देंखे

इसे भी पढ़ें :रांची में होगा दिग्गज Gastrologist डॉक्टरों का जमावड़ा, पद्मभूषण डॉ नागेश्वर रेड्डी भी होंगे शामिल

इसे भी पढ़ें :नौकरी छोड़ पिता की राजनीति विरासत संभालेगी शिल्पा, देंखे…

इसे भी पढ़ें :आशिक को जला मिटा डाली प्रेम कहानी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :18 दिन पहले मड़वा तोड़ा था, आज दुल्हन बना ले गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :आर्केस्ट्रा पार्टी में छेड़खानी, एतराज जताने वाले को मार दी गोली, देंखे…

इसे भी पढ़ें :बीवी बोली- जब तक मरता नहीं, मारते रहो छुरा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की पहली Type-C चार्जिंग वाली स्मार्टवॉच लॉन्च… खासियत जानें

Kohramlive : सुबह की जल्दी, ऑफिस निकलने की हड़बड़ी...

अब पेट्रोल नहीं, गन्ने से दौड़ेगी कार…

Kohramlive : भारत की सड़कों पर जल्द एक ऐसा...

कार खरीदने वालों को झटका! जून से कीमतें बढ़ाने का ऐलान

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी...

भारत में एंट्री को तैयार Motorola Edge 70 Pro+,खासियत जानें…

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर Motorola...

WhatsApp : इस रोज से बंद हो जायेगा WhatsApp!

अगर आप WhatsApp चलाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0