kohramlive desk : इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) की मेगा नीलामी के लिए गतिविधियां तेज हो गई हैं। मेगा नीलामी से पहले दो नयी टीमों में अहमदाबाद एवं लखनऊ फ्रेंचाइजी को अपने तीन-तीन खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है। रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ फ्रेंचाइजी ने केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस और रवि बिश्नोई को साइन करने का फैसला किया है। मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल को फ्रेंचाइजी ने नंबर-1 खिलाड़ी के रूप में चुना है। इसलिए उन्हें निर्धारित फीस स्लैब के अनुसार 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर स्टोइनिस को प्लेयर 2 के रूप में चुना गया है और उन्हें 11 करोड़ रुपये मिलेंगे। अनकैप्ड रवि बिश्नोई को 4 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके चलते फ्रेंचाइजी मेगा नीलामी में 60 करोड़ रुपये के बकाया पर्स के साथ उतरेगी।
पहली बार आईपीएल में भाग ले रही लखनऊ फ्रेंचाइजी
जान लें कि लखनऊ पहली बार आईपीएल में हिस्सा ले रही है। ये आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी टीम है, जिसे RPSG ग्रुप ने 7090 करोड़ रुपये में खरीदा है। लखनऊ के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर बतौर मेंटर और जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी एंडी फ्लॉवर बतौर कोच जुड़े हैं।
पंजाब के साथ राहुल का करार खत्म
राहुल के लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ गठजोड़ करने के बारे में बहुत सारी अटकलें थीं। राहुल ने पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) का नेतृत्व किया था। लेकिन, टीम बदलने की इच्छा व्यक्त करने के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। पंजाब किंग्स पिछले चार सीजन का समापन टूर्नामेंट में छठे स्थान पर रहकर किया है, हालांकि, केवल 2020 और 2021 में राहुल ने पंजाब का नेतृत्व किया था। 2020 में राहुल ने सबसे अधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल किया था, जबकि वह 2021 के सीजन में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
बिश्नोई की शानदार गेंदबाजी
जहां तक रवि बिश्नोई का सवाल है, तो अंडर-19 विश्व कप में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करके उन्होंने सुर्खियां बटोरीं। बिश्नोई को पंजाब ने साल 2020 की नीलामी में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था, और उन्होंने अपने पहले ही सीजन में 12 विकेट लेकर सबसको प्रभावित किया।
अहमदाबाद ने हार्दिक, राशिद और शुभमन को किया साइन
दूसरी नयी फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने भी हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को साइन करने की घोषणा की। फिटनेस कारणों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक पंड्या अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के कप्तान होंगे। अब सभी दस टीमों का ध्यान आगामी आईपीएल ऑक्शन पर टिक गया है।
इसे भी पढ़ें :Railway में निकली बंपर Vacancy, न परीक्षा न इंटरव्यू, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन
इसे भी पढ़ें :Miss Universe रही मॉडल ने पहनी स्ट्रिंग वाली ड्रेस, फैन्स ने कहा-‘ये लुक कमाल का है’
इसे भी पढ़ें :पापा मुझे बचा लो, बहुत दर्द हो रहा, और फिर…
इसे भी पढ़ें :कानपुर में चोरी, अमेरिका में देखा लाइव वीडियो, फिर हुआ एनकाउंटर, देखें…
इसे भी पढ़ें :दो कार में जोरदार टक्कर के बाद क्या हो गया, देखें…
इसे भी पढ़ें :झटके पे झटका : विस्तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़ें :‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :बिंदास जैनब से खुल गया 62 लाख के पीछे का छुपा राज, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :मन डोलते ही भवानी ने इंसास के साथ क्या किया, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :Netflix का बड़ा झटका! चुपके से बढ़ा दिए प्लांस के प्राइस…देखें लिस्ट






