Kohramlive : IPL 2026 के रोमांच से भरी मैच में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आग उगलता रहा। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 47 गेंदों में 96 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके, 7 गगनचुंबी छक्के जड़े। हर ओवर के साथ उनका बल्ला और खतरनाक होता गया। लेकिन जब वह शतक से सिर्फ 4 रन दूर थे, तभी रबाडा ने राजस्थान को सबसे बड़ा झटका दे दिया। प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट होकर वैभव 96 रन पर लौटे।
31 गेंदों में ठोकी फिफ्टी
राजस्थान दबाव में था, लेकिन वैभव ने हालात बदल दिये। उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार हमला बोलते रहे। 13 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 5 विकेट पर 120 रन था और टीम की उम्मीदें पूरी तरह वैभव पर टिकी थीं। मैच का सबसे खूबसूरत पल वह था, जब वैभव सूर्यवंशी और रवींद्र जडेजा ने मिलकर विपक्षी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं। दोनों के बीच सिर्फ 25 गेंदों में 61 रन की विस्फोटक साझेदारी हुई। पावरप्ले तक राजस्थान ने 2 विकेट पर 70 रन बना लिये थे।
जडेजा हुये रिटायर्ड हर्ट, फिर लड़खड़ाई टीम
राजस्थान को बड़ा झटका तब लगा जब रवींद्र जडेजा 19 गेंदों में 34 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गये। उनके बाहर जाते ही पारी की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई।रियान पराग 11 रन बनाकर आउट हुये। दासुन शनाका सिर्फ 3 रन बना सके। जोफ्रा आर्चर भी 7 रन बनाकर लौट गये। एक तरफ विकेट गिरते रहे, लेकिन दूसरी तरफ वैभव अकेले लड़ते रहे।
IPL को मिला नया हीरो?
इस पारी के बाद सोशल मीडिया से लेकर स्टेडियम तक सिर्फ एक ही नाम की चर्चा है, वैभव सूर्यवंशी। जिस अंदाज में उन्होंने बड़े-बड़े गेंदबाजों पर हमला बोला, उसने साफ संकेत दे दिया कि राजस्थान को शायद भविष्य का नया मैच विनर मिल चुका है। आज शतक अधूरा रह गया, लेकिन IPL 2026 की इस रात में वैभव ने अपने नाम की पूरी कहानी लिख दी।
इसे भी पढ़ें : अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…
इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर DSP से हुआ प्यार, फिर कर दिया भरोसे का खू’न…
इसे भी पढ़ें : 70 लाख से ज्यादा ‘अनमैप्ड’ मतदाता रडार पर, भरना होगा इन्यूमरेशन फॉर्म…
इसे भी पढ़ें : रांची की सड़कों पर झलका छात्रों का गुस्सा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : सरकारी खजाने में सेंध, अब तेज हुई जांच…






