अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, किसे मिली जगह… देखें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : BCCI ने अगले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। चयन समिति की बैठक गुवाहाटी में हुई, जिसके बाद टीम की घोषणा की गई। सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि दोनों का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। हार्दिक पांड्या की भी वनडे टीम में वापसी हुई है।

शुभमन गिल होंगे कप्तान

अफगानिस्तान सीरीज में टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल संभालेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है। युवा खिलाड़ी प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ को पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है। वहीं ईशान किशन ने भी वनडे टीम में वापसी की है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने साफ किया कि रवींद्र जडेजा को बाहर नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें आराम दिया गया है। जसप्रीत बुमराह को भी सीरीज से रेस्ट मिला है।

कब और कहां होंगे मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला में खेला जायेगा। दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ और तीसरा मुकाबला 20 जून को चेन्नई में होगा। इससे पहले 6 जून को मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जायेगा।

भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे।

Imageछवि

इसे भी पढ़ें : पंजाबी सिंगर का गन प्वाइंट पर अपहरण, मौ’त, सनसनी…

इसे भी पढ़ें : धनबाद जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौ’त, जांच शुरू…

इसे भी पढ़ें : रेलवे में निकली 6565 नौकरियां, नोटिफिकेशन जारी…

इसे भी पढ़ें : एक और झटका, ब्रेड भी हुई महंगी… जानें कितनी

इसे भी पढ़ें : एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चेपॉक में धोनी का भावुक ‘लैप ऑफ ऑनर’…

Kohramlive : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार...

पंजाबी सिंगर का गन प्वाइंट पर अपहरण, मौ’त, सनसनी…

Kohramlive : पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर...

धनबाद जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौ’त, जांच शुरू…

Dhanbad : धनबाद मंडल कारा में बंद 27 साल...

रेलवे में निकली 6565 नौकरियां, नोटिफिकेशन जारी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं...