spot_img

झारखंड में हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट होगा शुरू, जमशेदपुर में लगेगी बड़ी बोली… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) 2026 को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। 10 जून से शुरू होने वाले इस हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट से पहले 30 मई को जमशेदपुर में मेगा ऑक्शन आयोजित किया जायेगा। इस ऑक्शन में 271 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होगा, जहां छह फ्रेंचाइजियां मजबूत टीम बनाने के लिए खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगायेंगी।

इस बार JPL का सबसे बड़ा आकर्षण IPL और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके पांच आइकॉन खिलाड़ी हैं। इनमें रांची के ईशान किशन और सुषांत मिश्रा, गुमला के रॉबिन मिंज, बोकारो के कुमार कुशाग्र और पश्चिमी सिंहभूम के अनुकुल रॉय शामिल हैं। क्रिकेट जानकारों का मानना है कि इन स्टार खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा बोली लग सकती है।

गांव से लेकर शहर तक JPL की जबरदस्त चर्चा है। क्रिकेट फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि कौन खिलाड़ी किस टीम में जायेगा और कौन इस सीजन का सबसे महंगा खिलाड़ी बनेगा। फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों के हालिया प्रदर्शन, फिटनेस और अनुभव को ध्यान में रखकर अपनी रणनीति तैयार कर रही हैं। इस सीजन में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का चयन रांची से हुआ है। वहीं जमशेदपुर, बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद और राज्य के अन्य जिलों से भी कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका मिला है। JPL अब सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि झारखंड के युवा क्रिकेटरों के लिए बड़ा मंच बन चुका है, जहां से कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मौका मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें : मानसून 2026 पर IMD का बड़ा अपडेट, जानें क्या…

इसे भी पढ़ें : रांची रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर यह किसका श’व, सनसनी…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अभी इतने रोज तक मिलेगी गर्मी से राहत… जानें

इसे भी पढ़ें : बच्चों का ऐसे बनेगा आधार कार्ड, फ्री में होता है यह काम…

इसे भी पढ़ें : चौंकाने वाली खोजः क्या इंसानों के पास कभी तीसरी आंख थी? …

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

Chouparan : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की दनुआ घाटी एक बार...

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...