spot_img

किचन तेलंगाना में, बेडरुम महाराष्ट्र में, अनोखा घर… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सहसा आपको यकीन नहीं होगा, पर यह हकीकत है। कुछ लोग कहेंगे गजब का रईस है, पर दो राज्यों में बंटे इस घर का किचन तेलगांना में है, वहीं बेडरुम और हॉल महाराष्ट्र में है। इस घर का मुखिया दोनों स्टेट में प्रॉपर्टी टैक्‍स भरते हैं। इन्हें दोनों ही राज्यों से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। इस पवार परिवार के पास दोनों ही राज्‍यों के रजिस्‍ट्रेशन नंबर वाली गाड़ियां है। घर का रसोई वाला हिस्‍सा तेलंगाना में है, वहीं हॉल और बेडरूम वाला हिस्‍सा महाराष्‍ट्र में है। पवार परिवार में कुल मिलाकर 13 सदस्य हैं। 10 कमरों वाले इस घर में उत्तम पवार और चंदू पवार सालों से रह रहे हैं। यह घर महाराष्ट्र और तेलंगाना के बॉर्डर के बीच बंटा है। सबसे हैरत की बात यह है कि इस परिवार को इस वजह से कभी कोई दिक्कत नहीं हुई। इनके साथ कभी टालमटोल की नौबत नहीं आई। तेलंगाना और महाराष्‍ट्र के बॉर्डर पर मौजूद महाराजगुडा गांव के 10 कमरों वाले इस घर के चार कमरे तेलंगाना में हैं, वहीं चार अन्‍य महाराष्‍ट्र राज्‍य में आते हैं।

 1969 में बॉर्डर का विवाद शुरू हुआ था, इसके बाद पवार परिवार का घर और जमीन दो राज्‍यों में बंट गया। उत्तम पवार ने मीडिया से कहा कि हमारा घर महाराष्‍ट्र और तेलंगाना दोनों राज्‍यों में है। लेकिन, इस वजह से उन्‍हें आज तक किसी भी तरह की कोई दिक्‍कत नहीं हुई। परिवार दोनों ही राज्‍यों में प्रॉपर्टी टैक्‍स भरता है। इसके बदले में उन्‍हें दोनों ही राज्‍यों की सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिलता है। पवार परिवार के पास दोनों ही राज्‍यों के रजिस्‍ट्रेशन नंबर वाले गाड़ियां है।

14 गांवों की सीमा को लेकर है विवाद

एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्‍ट्र और तेलंगाना राज्‍यों में सीमावर्ती जीवती तहसील के 14 गांवों के बॉर्डर को लेकर विवाद है। इन 14 गांवों में महाराजगुडा गांव भी शामिल है। यह गांव भी दो राज्‍यों में विभाजित है। इस गांव के आधे हिस्‍से पर तेलंगाना तो आधे पर महाराष्‍ट्र का अधिकार है।

इसे भी पढ़ें : UP News : भाभी के सामने प्रेमिका के साथ कांड… देखें

इसे भी पढ़ें : अस्पताल के Gents Toilet में मिली नवजात बच्ची की डेड बॉडी… देखें

इसे भी पढ़ें : उचट सा गया था मन, भगवान के संग ही सात फेरे ले ली पूजा…

इसे भी पढ़ें : राजधानी में मुंह में पिस्टल ठूंस सन्नी का क्या किया… देखें

इसे भी पढ़ें : छपरा के बाद अब सीवान में हुई पांच लोगों की मौ*त, देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : अधिकारियों को सीएम हेमंत की नसीहत- लापरवाही बरतने पर कार्रवाई को रहें तैयार

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...

चौपारण में BLA-2 को मिली खास ट्रेनिंग…

Chauparan(Krishna Paswan) : मतदाता सूची के SIR (विशेष गहन...

चितरपुर से आजसू का ऐलान, संगठन को बनायेंगे फौलादी…

Ramgarh(Prince Verma) : विधानसभा चुनाव की आहट के बीच...