Kohramlive Desk : सेक्रेड गेम्स’ से मशहूर होने वाली बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कुब्रा सैत ने एक बड़ा खुलासा किया है। कुब्रा सैत ने बताया कि उनके साथ यौन शोषण हुआ है। यह सिलसिला ढाई साल तक चलता रहा। उनके साथ यह घटना उनके एक जान पहचान के व्यक्ति ने की जिसे वह अंकल कहती थीं। उन्होंने लिखा, वह 17 साल की थीं। वह उन दिनों परिवार के साथ लगातार बैंगलोर के एक रेस्टोरेंट जाती थीं। वहां का मालिक उनके और उनके भाई का करीबी बन गया। उस शख्स ने उनकी मां की आर्थिक तौर पर मदद की थी। कुब्रा ने बताया कि उस मदद के तुंरत बाद उस आदमी ने उनका यौन शोषण करना शुरू कर दिया था। शख्स ने उनसे कहा कि वह उसे अंकल ना कहा करे।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुब्रा की किताब का एक हिस्सा शेयर किया गया जिसमें लिखा है, ‘मेरी मां ने उसे पैसे लौटाने के बारे में सोचा तो मैं भी खुश थी। तभी उसका एक हाथ कार की पिछली सीट पर गया, जहां मैं बैठी थी और मेरी ड्रेस को खिसका दिया। वह मेरी जांघों को सहलाते हुए मुस्कुरा रहा था। उस पल मैं हैरान थी। वह बार-बार हमारे घर आने लगा और मां उसके साथ हंसती। उसके लिए खाना बनाती। उनके सामने वह मेरे गाल को चूमता और कहता “ओह माई कुब्रती तुम मेरी फेवरेट लिटिल वन हो।“ मैं असहज होते हुए भी चुप थी।
‘कुब्रा ने उनके साथ हुए यौन शोषण का जिक्र करते हुए कहा, शख्स उन्हें एक होटल ले गया, जहां उसने उनके होठों को चूमा और चेहरे पर हाथ फेरा। कुब्रा ने बताया कि वह हैरान और कन्फ्यूज थीं लेकिन वह एक शब्द नहीं बोल सकीं। वह लिखती हैं, ‘ऐसा नहीं होना चाहिए था लेकिन हो रहा था, मुझे चिल्लाना चाहिए था लेकिन मैं नहीं कर सकी। मुझे मदद के लिए दौड़ना चाहिए था लेकिन मैं हैरान रह गई थी। उसका किस बढ़ता गया। उसने मुझे राजी किया कि मैं जो चाहती थी, वह मुझे बेहतर महसूस कराएगा। वह इसे दोहराता रहा और फिर उसने अपनी पैंट खोल दी।
मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि असल में ये क्या हो रहा है लेकिन मुझे यह याद है कि मैं सोच रही थी कि मैं अपनी वर्जिनिटी खो रही हूं। यह एक बड़ी बात थी लेकिन यह मेरा शर्मनाक सीक्रेट भी था।‘वह शख्स शादीशुदा था और उसका एक बच्चा था। वह उनके घर में वायरस की तरह बढ़ रहा था। कुब्रा ने कहा उनकी मां को इन सब चीजों के बारे कुछ पता नहीं था। उनके आस-पास ऐसा कोई नहीं था जिससे वो ये बातें बता सकती थीं। उस शखस ने उनको धमकी दी कि अगर उन्होंने अपने परिवार को अपने यौन शोषण के बारे में बताया तो वह हमें खत्म कर देगा।
कुब्रा के लिए यह जिंदगी का ट्रॉमा था
जब मैंने ग्रैजुएशन किया, तो मैं मुंबई जाना चाहती थी लेकिन मम्मी ने मुझे दुबई जाने के लिए कहा। मैं दुबई के लिए राजी हुई, इसलिए नहीं कि मुझे वहां बहुत अच्छे मौके मिलेंगे। बल्कि इसलिए कि यह मेरे परिवार और अंकल दोनों को मुझसे दूर रखने में मदद करेगा। जब मुझे एक बिस्कुट की दुकान पर पहली नौकरी मिली, तो उससे मेरी लाइफ में काफी बदलाव आया। कई साल बाद मैंने मम्मी को बताया कि उस अंकल और मेरे बीच क्या हुआ था। वह भी हमारे घर में, उनकी नाक के नीचे। हम मुंबई से पुणे गाड़ी से आ रहे थे। और मुझे लगता है कि मैंने इस मौके का फायदा उठाया क्योंकि वह वक्त इस बातचीत से भाग नहीं सकती थीं। खैर, मैंने उनको बताया, सुनकर वह इमोशनल भी हुईं और माफी भी मांगने लगीं लेकिन मुझे उस चीज का इंतजार नहीं था।
इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…
इसे भी पढ़ें : बदले की आग में धधकता दामाद बन गया खूनी, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : प्रतिशोध की आग में धधकते दामाद ने रची थी बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या की साजिश, पेशेवर शूटर काविश…
इसे भी पढ़ें : Odisha में बड़ा फेरबदल, Cabinet से सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें : पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘शेरदिल द पीलीभीत सागा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
इसे भी पढ़ें : जिसके संग लेने थे सात फेरे’, ‘इंस्पेक्टर साहिबा’ ने उसे पहना दी हथकड़ी, जानें…
इसे भी पढ़ें : रात के अंधेरे में लूटमार करने वाले धराएं…
इसे भी पढ़ें : राजस्व कर्मचारी को बंधक बना कर पीटा, देखें…















