spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

BIG BREAKING : प्रतिशोध की आग में धधकते दामाद ने रची थी बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या की साजिश, पेशेवर शूटर काविश और मुनव्वर ने उगले कई राज… देखें EXCLUSIVE वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
  • दिल्ली स्पेशल सेल की पुलिस ने किया खुलासा

Ranchi (Pawan Thakur) : प्रतिशोध के कारण जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या कर दी गयी थी। हत्या में पेशेवर शूटर काविश अदमान और मुनव्वर अफाक का इस्तेमाल किया गया था। काविश नामकुम थाना क्षेत्र के आज़ाद कॉलोनी और मुनव्वर अफाक लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटा टोली चौक (सिंडिकेट बिल्डिंग के पास) रहता है। कमल भूषण की हत्या के सूत्रधार राहुल कुजूर और उसके पिता डब्लू कुजूर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इनका घर रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हेहल बस्ती में है।

कमल भूषण को कुल 5 गोलियां मारी गयी थी। इस बात का खुलासा आज दिल्ली स्पेशल सेल की पुलिस ने किया। स्पेशल सेल के ACP अत्तर सिंह और कर्मबीर सिंह की देखरेख में चले छापेमारी में ये चारों मोस्ट वांटेड दिल्ली के गाजीपुर में पकड़े गए। छापेमारी में रांची पुलिस की SIT टीम भी शामिल थी।

  

30 मई को गोलियों से भून दिये गये थे कमल भूषण

यहां याद दिला दे कि 30 मई को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के गैलेक्सी मॉल के पास कार में सवार कमल भूषण को गोलियों से भून दिया था। तब कमल के गाड़ी में उसके साथ ड्राइवर और निजी बॉडीगार्ड भी था। सूत्रधार राहुल कुजूर और उसके पिता डब्लू कुजूर ने ये हत्या प्रतिशोध में आकर अंजाम दिया। राहुल पर कुछ माह पहले नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक के पास गोलियां चलाई गई थी। तब वह अपनी पत्नी यामिनी के साथ Fortuner गाड़ी से कही जा रहा था। यामिनी मारे गए कमल भूषण की बेटी है। यामिनी के लव मैरिज के कारण बाप-बेटी के रिश्ते में खटास आ गयी थी। तब यामिनी और राहुल ने इल्जाम लगाया था कि कमल भूषण के इशारे पर उनपर गोलिया चलाई गई। वे उन्हें मारना चाहते है।

प्रतिशोध की आग में धधक रहा था राहुल

उसी दिन से राहुल प्रतिशोध की आग में धधक रहा था। दिल्ली स्पेशल के DC जसमीत सिंह ने खुलासा किया कि घटना को अंजाम देने के बाद चारो संदेही हत्यारे कोलकाता आ गए थे।कोलकाता से 3 जून को दिल्ली को निकल गए। रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा ने हत्यारो को पकड़ने के लिए एक SIT का गठन किया था। झारखंड पुलिस की टीम दिल्ली आयी इसके बाद झारखंड पुलिस की SIT और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने साझा अभियान चला कर उक्त चारों गुनाहगारों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्हें रांची भेजने की तैयारी की जा रही। गिरफ्तार अभियुक्तों को खिलाफ रांची में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसे भी पढ़ें : …और ऐसे खतरनाक अंत हो गया बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण का, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : धरती के गॉड कहे जाने वाले डा. रेड्डी आज राजधानी रांची में, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...

विधानसभा से विपक्ष गायब, कई नेता डिटेन… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सोमवार...

रांची में छात्रों का ‘संग्राम’, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के...

मोरहाबादी में सिनेमा के पर्दे पर दिखी आदिवासी मिट्टी की खुशबू…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...

विधानसभा से विपक्ष गायब, कई नेता डिटेन… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सोमवार...

रांची में छात्रों का ‘संग्राम’, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के...

मोरहाबादी में सिनेमा के पर्दे पर दिखी आदिवासी मिट्टी की खुशबू…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची...