spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

जिसके संग लेने थे सात फेरे’, ‘इंस्पेक्टर साहिबा’ ने उसे पहना दी हथकड़ी, जानें…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : असम पुलिस की सब इंस्पेक्टर ने खुद को बचाने के लिए उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया जिससे उसने शादी तय की थी। पुलिस की वर्दी पहनकर अपने मंगेतर के साथ मिलकर इस महिला पुलिस अधिकारी ने ठगी का ऐसा खेल रचा था, जिसका खुलासा होने पर सभी दंग हैं। जब पूरे मामले का पता चला तो  ये महिला इंस्पेक्टर अब खुद भी सलाखों के पीछे है। असम पुलिस में इंस्पेक्टर जुनमणी राभा को नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के  अनुसार, जुनमणी राभा अपने मंगेतर के साथ मिलकर सरकारी कंपनी ओएनजीसी में नौकरी लगवानों के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठ चुकी थीं। शुरुआती तौर पर उसने खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए जुनमणी ने एफआईआर दर्ज कर धोखाधड़ी के आरोप में अपने ही मंगेतर राणा पराग को गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि अधिकारी राभा एक साल से अधिक समय से राणा पराग के साथ रिश्ते में थी। बीते साल अक्टूबर में उसके साथ सगाई की थी।

ओएनजीसी अधिकारी होने का झूठा दावा 

आरोपी राणा ने कथित तौर पर तेल और प्राकृतिक गैस निगम के जनसंपर्क अधिकारी होने का झूठा दावा किया था और ओएनजीसी में नौकरी देने का वादा करके कई लोगों से लाखों रुपये ठगे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने राणा के घर से ओएनजीसी की 11 फर्जी मुहरें और फर्जी पहचान पत्र समेत कई आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए थे। इस मामले के तार अधिकारी राभा से जुड़े होने के संदेह पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। माजुली के एसपी गौतम बोरा के नेतृत्व में लगातार तीन दिनों तक हुई पूछताछ में राभा ने सनसनी खेज खुलासे हुए, जिसके तहत आज माजुली पुलिस ने आईपीसी की धारा 170/406/419/420/468/471/472/120B के तहत मामला दर्ज कर सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों इस तरह लोगों को देते थे झांसा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अधिकारी राभा के केनरा बैंक के खाते में 11,33,174 रुपए और एक्सिस बैंक के खाते में 9,14,269 रुपए अज्ञात स्त्रोतों से जमा कराया गए थे। इसका हिसाब राभा नहीं दे पाई। इन पैसों की बरामदगी को लेकर पता चला है कि सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा के नेतृत्व में उसका मंगेतर पराग लोगों को अपने झांसे में फंसा लेता था। कयास लगाया जा रहा है कि अधिकारी जुनमणी राभा ने खुद की पोल खुलने से बचने के लिए मंगेतर को गिरफ्तार कर अपने हिसाब से कार्रवाई कर रही थी। बहरहाल, माजुली पुलिस ने अधिकारी राभा को गिरफ्तार करने के बाद आगे की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : प्रतिशोध की आग में धधकते दामाद ने रची थी बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या की साजिश, पेशेवर शूटर काविश…

इसे भी पढ़ें : Odisha में बड़ा फेरबदल, Cabinet से सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

इसे भी पढ़ें : UK में पढ़ेंगे झारखंड के वंचित वर्ग के युवा, जानिये CM Hemant ने क्या किया

इसे भी पढ़ें : BJP ने गंगोत्री कुजूर को बनाया अपना उम्मीदवार…

इसे भी पढ़ें : सेक्स में की गलती और मशहूर सिंगर पहुंच गया अस्पताल, जानिये अब क्या है हाल

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 13 जून को दस्तक दे सकता है मानसून…

इसे भी पढ़ें : धरती के गॉड कहे जाने वाले डा. रेड्डी आज राजधानी रांची में, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : ऐसी शादी पहले ना कभी देखी होगी ना सुनी होगी, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दूसरे दिन भी CID दफ्तर पहुंचे एल ख्यांग्ते

Ranchi : 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं...

सावन चढ़ते ही रांची के बाजार गुलजार, इनकी सबसे ज्यादा डिमांड…

Ranchi : सावन की दस्तक के साथ ही रांची...

एसी ट्रेन में जलाया दीया-अगरबत्ती, वीडियो वायरल…

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से...

बाहर आते ही माधुरी ग्रोवर ने खोले जेल के अंदर के राज…

Kohramlive : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' लगातार अपने...