spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गांव की इन 36 महिलाओं के साथ क्या कर डाला, देखिये

Date:

spot_img
spot_img

Pakur (Jay) : लोन दिलाने के नाम पर 36 महिलाओं से लगभग 10 लाख रुपयों की ठगी कर ली गई। इन्हें ऐक्सिस बैंक से लोन दिलाने का झांसा दिया गया था। पीड़ितों ने महेशपुर थाने में आवेदन देकर पुलिस से 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर पैसा दिलाने की गुहार लगाई है। ठगी की शिकार महिलाओं ने आवेदन में इस बात का जिक्र किया है कि ऐक्सिस बैंक सहायता राशि सरकारी योजना बोलकर उन्हें लोन दिलाने की बात कही गई थी। बासकेन्द्री गांव का लक्खिन्द्र साह और जामताड़ा जिले के मिहिजाम का महेश प्रसाद तांती ने धोखाधड़ी कर सभी महिलाओं से 10 लाख रुपये गटक लिया।

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि दोनों युवक सभी महिलाओं को लोन देने की बात बोलकर भाड़े की गाड़ी से ऐक्सिस बैंक तक ले गए। उसके बाद ऐक्सिस बैंक में बैंक मैनेजर से हाथों-हाथ 26 हजार का लोन दिलाया गया। जब महिला 26 हजार लोन के पैसे लेकर अपने गांव लौटी तो वही दोनों युवक ने सभी महिलाओं को ये बोला कि आपलोग सभी 22 हजार करके हमको लौटाइये। लोन का पैसा हमलोग चुकता करेंगे। वहीं गांव की भोली-भाली 36 महिलाओं ने 22 हजार रुपये दोनों युवकों को दे दिया। इसके कुछ दिन बाद बैंक के कर्मी शहरपुर गांव आकर सभी महिलाओं को एक साथ खड़ाकर फोटो खिंचकर ले जाने लगा। लोन का पैसा जमा करने का सिलसिला कुछ महीनों तक चलने लगा।

वहीं कुछ महीने बीत जाने के बाद लोन का पैसा बैंक में जमा होना बंद हो गया। बैंक मैनेजर और कर्मी शहरपुर गांव पहुंचकर 36 महिलाओं को लोन के किस्त जमा कराने को लेकर दबाव बनाने लगे। तब लक्खिन्द्र साह और महेश प्रसाद तांती को खोजा जाने लगा। वे नहीं मिले। पचा चला कि पैसा ठग कर वह दोनों रफुचक्कर हो गये।

पीड़ित सभी पहाड़ियां और आदिवासी महिलाओं ने दोनों युवकों के साथ-साथ ऐक्सिस बैंक के मैनेजर और कर्मियों पर भी इल्जाम लगाया है। महिलाओं ने बताया कि बैंक के मैनेजर और कर्मी को फोन करने पर उन्हें डांट फटकार सुननी पड़ती है। इधर, महेशपुर पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : बच्चों की सुरक्षा को लेकर रांची डीसी सख्त, DTO को दिये ये निर्देश…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची के 24 स्कूलों को DTO का नोटिस

इसे भी पढ़ें : जेठानी और भैंसुर को कुल्हाड़ी से काट डाला, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...

‘बार्टरवाटर’ मॉडल से जल संरक्षण को सामुदायिक भागीदारी…

Ranchi : जल संकट, भूजल प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: