कस्‍तूरबा की छात्रा से 6 युवकों ने की दरिंदगी, देखिये पुलिस ने क्‍या किया…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : कस्‍तूरबा की छात्रा से 6 युवकों ने की दरिंदगी। जिसे भईया बोलती थी उसी ने गांव के युवकों के साथ मिलकर अस्‍मत लूट ली। 6 युवकों ने बारी-बारी से नाबालिग छात्रा को रौंदा। फिर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। किसी तरह घर पहुंची डरी-सहमी बच्‍ची ने पहले दिन किसी को कुछ नहीं बताया। मगर उसकी खामोशी बहुत कुछ बयां कर रही थी। बहुत पूछने पर उसने अपने एक करीबी को सबकुछ बताया और फूट-फूटकर रोने लगी। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुये सभी 6 आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार युवकों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। गिरफ्तार होने वालों में अमरदीप कुजूर, अनिल टोप्पो, अनमोल कुजूर, दीपक टोप्पो, प्रमोद बाड़ा, मसीह कुजूर शामिल है। सभी को जेल भेज दिया गया। मामला गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के उदनी पंचायत अंतर्गत स्थित एक गांव का है।
बताया जा रहा है कि 16 साल की छात्रा कस्‍तूरबा आवासीय विद्यालय में नौवीं में पढ़ती है। उसके माता पिता तमिलनाडु में मजदूरी करते हैं। कोरोना के कारण स्‍कूल बंद होने की वजह से वह अपने बड़े पापा के घर आई हुई थी। सोमवार को वह अपनी एक सहेली और रिश्तेदार के साथ लातेहार जिले के सुगा बांध घूमने गई थी। युवक छात्रा को घर पर पहुंचाकर वापस वापस लौट रहा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल लूट लिया। जिसके बाद रिश्‍तेदार युवक ने किसी अंजान नंबर से फोन कर छात्रा को गाड़ी खराब होने की बात कहकर बुलाया। छात्रा को पूरी कहानी बताई। वापस घर लौटने के दौरान आरोपियों ने छात्रा को पकड़कर उसके साथ बारी-बारी से दरिंदगी की।

इसे भी पढ़ें : गैंगस्‍टर अमन श्रीवास्‍तव का खूंटा लगा डगमगाने, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : JPSC मुख्‍य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिये कब से होगा एग्‍जाम

इसे भी पढ़ें : सरकारी बाबू बावफा से बेवफा हो गये, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्‍तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्‍मेदारी…

इसे भी पढ़ें : दारोगा से पंगा लेने वाले कोयला धंधेबाज का हुआ क्‍या, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौ’त की घाटी’ में जबरदस्त भिड़ंत, एक साथ टकराई 9 गाड़ियां… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) :  हजारीबाग के चौपारण की कुख्यात दनुआ...

चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित प्रसिद्ध...

संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

Bokaro : बोकारो में पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील...