Ranchi : राजधानी रांची के कांके होचर बस्ती में धरे गए अंकित मिश्रा को जेल भेज दिया गया है। थानेदार ने बताया कि अंकित के खिलाफ आर्म्स एक्ट और ST/SC के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वैसे उसकी कमर में पिस्टल कहां से और कैसे आया, इस बिंदु पर तहकीकात की जा रही है। पकड़े गये युवक का कहना है कि यह काम उसके कुछ गिने चुने दुश्मनों का है। उसने ऐसे कुछ लोगों का नाम पुलिस को बताया है। पुरानी अदावत को लेकर यह सबकुछ हुआ।
यहां याद दिला दें कि बीते रविवार को होचर बस्ती में पकड़े गए एक युवक के कमर से एक पिस्टल और एक छोटे से टांगी को निकाला गया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। पकड़े गए युवक अंकित की धुनाई करने के बाद उसे कांके थाना के हवाले कर दिया गया था। इस कांड को लेकर होचर बस्ती पूरा गरमा गया था। पकड़े गए अंकित के पिता होचर बस्ती के ही पुरोहित है। वह पूजा-पाठ कराते है। इस कांड के बाद पुलिस भी उलझन में है। जितनी जुबां उतनी तरह की बातें उछलकर सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही हैं।
इसे भी पढ़ें : “दू रुपैया कमाते थे… सब उजाड़ दिया… अब का में खट के खाएं”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अपने प्यार को पाने की खातिर हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गया, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड की खेल नीति 2022 तैयार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 सिंतबर को करेंगे विमोचन
इसे भी पढ़ें : तलाक, तलाक, तलाक… सुनें आदिफा की दर्द भरी दास्तां
इसे भी पढ़ें : रेस्टोरेंट और रेस्ट हाउस में चल रहा था S*ex Racket, ऐसी हालत में मिले 2 दर्जन जोड़े…देखें
इसे भी पढ़ें : पीने का पानी हुआ जहरीला, टोला का गुस्सा सड़क पर
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, 15 सितंबर तक होगी जोरदार बारिश






