spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, 15 सितंबर तक होगी जोरदार बारिश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI :  झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन दिनों से हो रही बारिश के बावजूद अभी सामान्‍य से कम ही वर्षा हो पाई है। हालांकि संथाल परगना को छोड़ कर अन्य जिलों की स्थिति में सुधार हुआ है। राज्य में अब तक 532.3 मिमी बारिश हो चुकी है। सामान्य तौर पर 721 मिमी जून से होनी चाहिए थी। सात जिलों में बारिश सामान्य के करीब (19% से अधिक या कम ) पहुंच गई है। 13 जिलों में सामान्य से 50 फीसदी से कम बारिश हुई है।

कोल्हान की नदियां और जलाशय उफान पर

बारिश के मामले में संथाल परगना वाले चार जिलों की स्थिति बहुत ही खराब है। अच्छी बारिश होने से कोल्हान की नदियां और जलाशय उफान पर है। तीन दिनों की बारिश से जमशेदपुर स्थित स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी है। पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, रांची, सराईकेला-खरसावां, पश्चिम सिंघभूम जिले के कुछ भागों में सोमवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है।  इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

रांची में डैमों का जलस्‍तर बढ़ा

राजधानी रांची की बात करें तो लगातार तीन दिनों की बारिश ने डैमों का जलस्तर बढ़ा दिया है। विभागीय अभियंताओं ने बताया कि डैमों में अब पर्याप्त पानी हो गया है। ऐसे में अगले एक साल तक बिना राशनिंग के शहर की 10 लाख आबादी को जलापूर्ति की जा सकती है। कांके डैम खतरे के निशान पर पहुंच गया है। कांके डैम का अधिकतम जल स्तर 28 फीट पहुंचने के बाद शनिवार की रात एक फाटक खोला गया, ताकि कोई खतरा उत्पन्न नहीं हो। कांके डैम का फाटक खुलने से रुक्का डैम के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है, क्योंकि इसका पानी जोरार व स्वर्णरेखा नदी होते हुए रुक्का डैम में पहुंचता है। रुक्का डैम का जलस्तर बढ़कर 31 फीट पर पहुंच गया है। हटिया डैम का जलस्तर 33 फीट पर पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें :पटरी क्या पार किया, खत्म हो गया पूरा परिवार…देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड चेम्बर चुनाव रिजल्ट एक नजर में, देखें लिस्ट…

इसे भी पढ़ें :इस कंटेस्टेंट ने छेड़ा सुर तो मंत्र मुग्ध हो बैठीं नेहा कक्कड़…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :फूट-फूट कर रोया बाहुबली…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राजधानी के ATM में फिर सेंधमारी, कैश कंटेनर ही ले उड़े चोर… देखें

इसे भी पढ़ें :बड़का फरेबी निकला पुष्पेंद्र, सुनें क्या बोल गई पूजा…

इसे भी पढ़ें :नरकोपी थाना में बवाल, जनाक्रोश उबाल पर… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौत की घाटी’ में 400 फीट नीचे गिरा ट्रेलर, फिर…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की 'मौत की...

झारखंड में 30 जून तक यहां बरसेंगे मेघ, इन जिलों में लू…

Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार अब भी...

एक साथ कई SI-ASI इधर से उधर… देखें लिस्ट

Saraikela : सरायकेला-खरसावां पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल...

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...