Jehanabad : बिहार के जहानाबाद जिले में पुलिस ने सोमवार को रेस्टोरेंट और रेस्ट हाउस में छापा मारकर 12 लड़कियों और 11 लड़कों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। छापेमारी जहानाबाद कोर्ट हॉल्ट व सिविल कोर्ट से सटे एक अपार्टमेंट के दो रेस्ट हाउस, ओमकारा रेस्ट हाउस सह रेस्टोरेंट एवं शिव सत्य रेस्ट हाउस में की गई।
अधिकतर लड़कियां नाबालिग
गिरफ्तार 23 लड़के-लड़कियों को नगर थाने में लाया गया। पकड़े गए युवकों की उम्र 18 से 25 साल की बताई जाती है। अधिकतर लड़कियां नाबालिग बताई जा रही है। सभी की उम्र का सत्यापन कराने समेत अन्य कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। सभी लड़के और लड़कियों के अभिभावकों को भी सूचना देकर नगर थाने में बुलाया गया है।
स्कूल ड्रेस में मिलीं 4 लड़कियां
एसपी दीपक रंजन के निर्देश पर एसडीएम मनोज कुमार और एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर निखिल कुमार, अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अलावा एसआई विजय कुमार, अविनाश कुमार, राहुल कुमार, कुसुम कुमारी और महिला थाने की पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस द्वारा सभी के नाम और पते का सत्यापन किया जा रहा है। लड़कियों में चार नाबालिग स्कूल ड्रेस में थी। रेस्ट हाउस के बंद कमरे से पकड़े जाने के बाद लड़के-लड़कियां पुलिस को रिश्ते बताने लगे। कोई गर्लफ्रेंड तो कोई भाई-बहन तो कोई जान पहचान वाला बता रहा था।
दोनों रेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट सील
एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों रेस्ट हाउस और एक रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया है। इस मामले में विधि- सम्मत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर रेस्ट हाउस के मालिक या संचालक नहीं थे।
इसे भी पढ़ें : अपने प्यार को पाने की खातिर हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गया, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :तलाक, तलाक, तलाक… सुनें आदिफा की दर्द भरी दास्तां
इसे भी पढ़ें :श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे मुकेश अंबानी, परिवार संग की पूजा-अर्चना
इसे भी पढ़ें :माइग्रेन को सिर्फ Headache की तरह ट्रीट ना करें, हो सकती है बड़ी बीमारी
इसे भी पढ़ें :PM मोदी के जन्मदिन पर 70 साल बाद देश को मिलेगा बड़ा तोहफा, देखें क्या
इसे भी पढ़ें :बड़का फरेबी निकला पुष्पेंद्र, सुनें क्या बोल गई पूजा…
इसे भी पढ़ें :T20 World Cup 2022 के लिए Team India का हुआ ऐलान, देखें किसकी हुई वापसी
इसे भी पढ़ें :माइग्रेन को सिर्फ Headache की तरह ट्रीट ना करें, हो सकती है बड़ी बीमारी










