spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

अपने प्यार को पाने की खातिर हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गया, फिर क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : मोहब्बत की राह में चलते-चलते दोनों इतने करीब हुए कि दूर हो गये। दूर होते ही लड़का हाई कोर्ट की शरण में चला गया। आज झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर प्रेमी प्रेमिका का मिलन हुआ। कोर्ट ने दोनों को साथ रहने का आदेश दिया है, वहीं पुलिस को निर्देश दिया है कि दोनों को साथ रहने में किसी तरह की दिक्कत होती है तो उन्हें सुरक्षा दें। लड़का, लड़की और लड़की के पिता के पक्ष को सुनने के बाद अदालत ने दोनों को साथ रहने की अनुमति दी है। कोर्ट ने माना है कि दोनों बालिग हैं, इसलिये यह एक साथ रहने का निर्णय ले सकते हैं। इसे रोकना गलत होगा।

झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह और न्यायाधीश दीपक रोशन की अदालत में प्रताप एक्का की याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत में सुनवाई के दौरान लड़का ने कहा कि वे अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता है। वहीं उसकी प्रेमिका भी उसके साथ रहना चाहती है। दोनों बालिग हैं। इसलिए उसे साथ रहने की अनुमति दी जाये। लड़की ने भी अदालत से कहा कि वह लड़का के साथ रहना चाहती है। वह अपने पिता के घर रहना नहीं चाहती है। वहीं लड़की के पिता ने अदालत को बताया कि परिवार वाले को यह पसंद नहीं है। अदालत ने सुनवाई के बाद यह माना कि दोनों बालिग हैं, इसलिए एक साथ रहने का निर्णय ले सकते हैं। अदालत ने उन्हें एक साथ रहने की अनुमति दी। लड़का की गुहार पर अदालत ने जगन्नाथपुर थाना इंचार्ज को निर्देश देते हुए कहा कि दोनों को साथ रहने में किसी प्रकार की अगर कोई व्यवधान होती है तो इन्हें सुरक्षा दी जाए। यह कहते हुए युगल पीठ ने याचिका को निष्पादित कर दिया।

गुमला में रहनेवाला प्रताप एक्का ने झारखंड हाईकोर्ट में हैवियस कार्पस दायर कर कहा था कि वह अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता है और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन युवती के घर वाले राजी नहीं है। युवती के परिवार वालों ने उसे जबरदस्ती अपने घर में रखा है। उसे मिलने नहीं देते हैं। उससे मोबाइल पर बात नहीं करने देते हैं। दोनों बालिग हैं और दोनों को कानूनी अधिकार है कि वह अपने मनपसंद इंसान के साथ रहकर जीवन यापन कर सकते हैं। प्रताप हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक की शरण में गया।

इसे भी पढ़ें :पटरी क्या पार किया, खत्म हो गया पूरा परिवार…देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड चेम्बर चुनाव रिजल्ट एक नजर में, देखें लिस्ट…

इसे भी पढ़ें :इस कंटेस्टेंट ने छेड़ा सुर तो मंत्र मुग्ध हो बैठीं नेहा कक्कड़…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :फूट-फूट कर रोया बाहुबली…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राजधानी के ATM में फिर सेंधमारी, कैश कंटेनर ही ले उड़े चोर… देखें

इसे भी पढ़ें :बड़का फरेबी निकला पुष्पेंद्र, सुनें क्या बोल गई पूजा…

इसे भी पढ़ें :नरकोपी थाना में बवाल, जनाक्रोश उबाल पर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आय से अधिक संपत्ति बटोरे, कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर छापा…

Bihar : सरकारी कुर्सी पर बैठकर कमाई का हिसाब...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...

रांची में सिनेमा का रंग, झारखंड की मिट्टी की खुशबू और सपनों की नई तस्वीर…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस पर राजधानी रांची दो...