रांची : सातवीं से दसवीं JPSC मुख्य परीक्षा 11 से 13 मार्च तक होगी। JPSC ने यह घोषणा कर दी है। परीक्षा राज्य भर में ली जाएगी। दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह दस से एक बजे और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। परीक्षा का शेड्यूल आयोग ने जारी कर दिया है।
11 मार्च को पहली पाली में फर्स्ट पेपर एक और दूसरी पाली में द्वितीय पेपर ली जाएगी। 12 मार्च को पहली पाली में तृतीय पेपेर और दूसरी पाली में चतुर्थ पेपर की परीक्षा होगी। 13 मार्च को पहली पाली में पंचम पेपर और दूसरी पाली में छठे पेपर की परीक्षा होगी। बात दें कि हाइकोर्ट के आदेश के बाद जेपीएससी ने पीटी परीक्षा परिणाम को संशोधित कर जारी किया था।
वेबसाइट से डाउनोड करें एडमिट कार्ड
आयोग ने अधिसूचना के साथ ही जानकारी दी है कि प्रवेश पत्र डाक के द्वारा नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थियों को आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के लिए प्रोविजनल प्रवेश पत्र दिया जा रहा है। मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन में भाषा और साहित्य विषय चयन के आधार पर प्रवेश पत्र निर्गत होगा। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने की अनुमति है। अभ्यर्थी आयोग के वेबसाइट पर जन्म तारीख और पीटी परीक्षा का रोल नंबर डाल कर जारी किया जा प्रवेश पत्र 28 फरवरी से डाउनलोड किया जा सकेगा।
हेल्पलाइन नंबर
प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं होने की स्थिति में आयोग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जो 9431301419 और 9431301636 है। आठ मार्च तक अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के नाम, पता और परीक्षा केंद्र की जानकारी में त्रुटि होने पर आयोग के पूछताछ कांउटर में 9 मार्च तक इसमें सुधार किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में दर्दनाक हादसा, देखिये… कैसे क्या हो गया
इसे भी पढ़ें : CA इंटरमीडिएट 2021 का रिजल्ट जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार ने जारी की क्रिप्टोकरेंसी एड गाइडलाइन, जानें विज्ञापनदाताओं को क्या देना होगा डिस्क्लेमर
इसे भी पढ़ें : मेलिटोपोल पर रूस का कब्जा, जेलेंस्की बोले…
इसे भी पढ़ें : सरकारी राशन लेने के नियमों में हो रहा बदलाव!, जान लीजिए नए प्रावधान
इसे भी पढ़ें : 3 जुलाई को होगा JEE एडवांस्ड एग्जाम, जानें कब से शुरू होंगा रजिस्ट्रेशन
इसे भी पढ़ें : ग्राहक ध्यान दें : अप्रैल से बदल रहा PNB का यह नियम!, अलर्ट रहें, वरना…
इसे भी पढ़ें : बिटकॉइन वैध है या अवैध, जानिये सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से क्या पूछा








