Garhwa : मुखिया पति सह JMM के केन्द्रीय नेता अयूब मंसूरी को गोलियों से भून दिया गया। कुछ अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। आनन-फानन में अयूब को इलाज के लिए चिनिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही अयूब ने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, अयूब को गोली उस वक्त मारी गई, जब वह अपने पंचायत में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मस्जिद के पास गया था। पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने अयूब पर गोली चला, वहां से भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना गढ़वा जिले के चिनिया प्रखण्ड की है। हत्या किसने और क्यों की है इसका खुलासा अभी पुलिस नहीं कर पाई है।
स्तब्ध हूँ !
झामुमो के केंद्रीय सदस्य एवं क़द्दावर नेता अयूब मंसूरी जी की गोली मारकर हत्या किए जाने की दुःखद सूचना मिली।
@JharkhandPolice कृपया इस घटना में शामिल अपराधियों को अविलंब गिरफ़्तार कर शोकाकुल परिवार को न्याय दिलाएँ।
@HemantSorenJMM pic.twitter.com/fO1qztgG62— Mithilesh Kumar Thakur (@MithileshJMM) October 20, 2022
गढ़वा से पार्टी नेता श्री अयूब मंसूरी जी के निधन की खबर से पूरा झामुमो परिवार मर्माहत है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी से आग्रह है दिवंगत अयूब जी की हत्या में शामिल (1/2)
— Jharkhand Mukti Morcha (@JmmJharkhand) October 20, 2022
इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला
इसे भी पढ़ें :झारखंड को 3 श्रेणियों में मिले पुरस्कार
इसे भी पढ़ें :ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस ने किया Resign
इसे भी पढ़ें :पेट्रोल कांड से वास्ता नहीं छूटा, इस बार दुमका में क्या हुआ देखें…
इसे भी पढ़ें :PM मोदी देंगे 75 हजार युवाओं को नौकरियां, इस दिन करेंगे ऐलान…
इसे भी पढ़ें :कई राज्यों का हुनर बिक रहा जेसोवा के दिवाली मेला में…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :स्टूडेंट्स में हो ये बातें, तो कदम चूमेगी कामयाबी : DIG शम्श तबरेज
इसे भी पढ़ें :HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर
इसे भी पढ़ें :वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, SBI, HDFC और ICICI बैंक के ग्राहक देख लें












