spot_img

झारखंड को 3 श्रेणियों में मिले पुरस्‍कार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय पहल, कुष्ठ प्रभावित रोगियों के लिए बेहतर आवासीय परियोजना एवं योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार व जन जागरूकता के लिए झारखंड पुरस्‍कृत

RANCHI: गुजरात के राजकोट में आयोजित ‘इंडिया अर्बन हाउसिंग कॉन्क्लेव 2022′ कार्यक्रम का उद्घाटन देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने झारखंड राज्य को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के सफ़ल कार्यान्वयन को लेकर तीन श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में झारखंड की ओर से पुरस्कार ग्रहण नगरीय प्रशासन निदेशालय, झारखंड सरकार के निदेशक आदित्य कुमार आनंद सहायक निदेशक श्री शैलेश प्रियदर्शी, PMAY(U) के स्टेट टीम लीडर राजन कुमार एवं सीएलटीसी दीपक कुमार ने किया।

इन श्रेणियों में मिला पुरस्‍कार

इस श्रेणी के लिए मिला पुरस्कार इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के विभिन्न घटकों के तहत राज्य को महिला सशक्तिकरण पहल के अंतर्गत योजना के तहत हजारों महिलाओं को घर का स्वामित्व, रानी मिस्त्री एवं निर्माण क्षेत्र में महिलाओं को कार्य का अवसर, समुदाय उन्मुख परियोजना के तहत कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के लिए बेहतर आवासीय परियोजना उपलब्ध कराने एवं उक्त योजना का प्रभावी व व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार व जनजागरूकता हेतु राष्ट्रीय स्तर पर तीन पुरस्कार दिया गया। डीएमए के निदेशक आदित्य कुमार आनंद ने इस कार्य में सहयोग के लिए निदेशालय व सभी नगर निकायों के अधिकारियों व पदाधिकारियों को बधाई दी।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी देंगे 75 हजार युवाओं को नौकरियां, इस दिन करेंगे ऐलान…

इसे भी पढ़ें : …और पिता का साया उठ गया, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : इश्क ने ASI को बना दिया कातिल, पहले जानी दुश्मन को निपटाया, फिर जिगरी दोस्त को…

इसे भी पढ़ें : मां का उतरा चेहरा देख जवान बेटा लटक गया फंदे पर… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...