Chaibasa : चाईबासा के रविंद्र भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक सोमवार को हुई। इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 14 अक्टूबर को गोइलकेरा में मंत्री जोबा मांझी के पति देवेंद्र माझी के शहादत दिवस कार्यक्रम में भाग लेने पर चर्चा हुई। साथ ही ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम एवं संगठन विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं संगठन को मजबूत बनाने का सर्वसहमति से निर्णय लिया गया। बैठक में झामुमो के जिला अध्यक्ष चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, विधायक चाईबासा दीपक बिरुव, विधायक मझगांव निरल पुर्ती सहित जिला के पदाधिकारी सभी प्रखंडों के अध्यक्ष सचिव चाईबासा चक्रधरपुर नगर कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : रांची के मोमेंट्स रिसॉर्ट में मिली डेड बॉडी, इलाके में सनसनी
इसे भी पढ़ें : गरीब, जरूरतमंद एवं वंचितों को मिलेगा उनका अधिकार
इसे भी पढ़ें :दिन भर मशक्कत करती रही NDRF, नहीं मिला कोई सुराग… देखें
इसे भी पढ़ें :महापाप करने वाले IRB के जवानों के साथ क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :JSCA स्टेडियम में जल्द होगा दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच, जानें कब
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग करंट हादसे की कहानी, भुक्तभोगी और चश्मदीद की जुबानी… देखें वीडियो














