Ranchi : राजधानी रांची के एक फेमस रिसॉर्ट में एक शख्स की डेड बॉडी मिली। लाश मिलने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस से शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थानेदार मीरी सिंह भी मौके पर पहुंची। FSL की टीम को भी बुलाया गया।
इस रिसॉर्ट का नाम मोमेंट्स है। यह राजधानी रांची के तुपुदाना थाना इलाके में है। मृतक की शिनाख्त अभय प्रताप सिंह के रूप में की गई। उम्र लगभग 62-63 साल के बीच। वह छपरा के रहने वाले थे। फार्मास्युटिकल कंपनी में काम करते थे, पर अब रिटायर हो चुके थे। पुलिस को मोमेंट्स रिसॉर्ट के कर्मियों ने बताया कि बीते कल यानी रविवार को पुराने दोस्तों के साथ रिसॉर्ट पहुंचे थे। कुल 30 लोग इकट्ठा हुए थे। सभी पार्टी मना रहे थे। दारू-सारू भी चली थी। पार्टी खत्म होने के बाद रात में सभी अपने-अपने कमरे में चले गये। अभय प्रताप सिंह कमरा नंबर 201 में ठहरे थे। वह भी अपने कमरे में सोने चले गये। सुबह देर तक दरवाजा नहीं खोले तो लोगों को शक हुआ। होटल कर्मियों ने किसी तरह दरवाजा खोला। जो कुछ सामने देखा, उनका माथा चकरा गया। बेड पर अभय की डेड बॉडी पड़ी हुई थी।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या हर्ट अटैक लग रहा है। अभय के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। कुछ संदेहास्पद भी नहीं लगा। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच की दिशा और दशा तय होगी।
इसे भी पढ़ें : गरीब, जरूरतमंद एवं वंचितों को मिलेगा उनका अधिकार
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव, मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग करंट हादसे की कहानी, भुक्तभोगी और चश्मदीद की जुबानी… देखें वीडियो












