spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

महापाप करने वाले IRB के जवानों के साथ क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Lohardaga : महापाप करने वाले IRB के दोनों जवानों को बर्खास्त कर दिया गया। जवान कृष्णकांत तिवारी और अजय बाड़ा के खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने यह कार्रवाई की। इससे पहले गैंगरेप की वारदात का खुलासा होने के बाद IRB के कमांडेंड अनूप लाल जांच के लिए लोहरदगा पहुंचे थे। उन्होंने जांच कर अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को सौंप दी। जिसके बाद दोनों जवानों को बर्खास्त कर दिया गया।

यहां याद दिला दें कि बीते 6 अक्टूबर इन दोनों जवानों ने हैवानियत की हद पार कर दी थी। एक ऐसी महिला जिसके बाल पके, दांत टूटे थे, उसके उमर तक का लिहाज नहीं रखा था। एक बेटे की मां की हालत ऐसी कर दी थी कि वह लहूलुहान हो गई थी। उसके प्राइवेट पार्ट और मल द्वार पूरी तरह से डैमेज हो गये थे। पीड़िता का इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना था कि डेढ़ से तीन महीने लग सकते है इन्हें ठीक होने में। लगभग 45-50 साल की इस महिला के साथ क्रूरता की सारी हदे पार कर दी गयी थी। यह शर्मनाक और दिल को झकझोर देने वाली वारदात लोहरदगा के सेरेंगदाग इलाके में हुई थी। इस महापाप की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया था। गोलबंद हुए लोगों ने सेरेंगदाग माइंस में कांटा घर को बंद करा दिया था।

इस बात की जानकारी जैसे ही DGP नीरज सिन्हा को मिली थी, उन्होंने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया था। रांची रेंज के DIG अनीश गुप्ता को आगे की कार्रवाई की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। सख्त तेवर के DIG अनीश गुप्ता ने लोहरदगा एसपी आर कुमार को फौरी कार्रवाई करने का आदेश दिया था। इसके बाद दोनों कुकर्मी पुलिस जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

हिनीयस क्राइम करने वाले उक्त दोनों जवान लोहरदगा के सेरेंगदाग पिकेट में तैनात थे। महानवमी के दिन दोनों पिकेट से बाहर निकले थे। कहीं प्रसाद खाने चले गए। वहां इन्हें महिला और उसका बेटा मिला था। बेटा कुछ काम से चला गया था। वहीं मां अपने खेत में काम करने चली गयी थी। इल्जाम है कि दोनों जवानों ने नशे का भी सेवन किया था। इसके बाद महिला के साथ खेत में गैंगरेप किया गया था। DIG अनीश गुप्ता ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया था।

इसे भी पढ़ें : रांची के मोमेंट्स रिसॉर्ट में मिली डेड बॉडी, इलाके में सनसनी

इसे भी पढ़ें : गरीब, जरूरतमंद एवं वंचितों को मिलेगा उनका अधिकार

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...