spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

यहां JioTrue 5G नेटवर्क लॉन्च, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive desk : राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत जोधपुर और उदयपुर में JioTrue 5G नेटवर्क लॉन्च हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्टेट डेटा सेंटर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में जियो की 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया। कोटा, अजमेर और बीकानेर भी अगले कुछ महीनों में JioTrue 5G नेटवर्क से जुड़ जाएंगे। 2023 के अंत तक, राजस्थान के हर शहर, हर तालुका और हर तहसील में जियो ट्रू 5जी की कवरेज मिलने लगेगी। लॉन्च के अवसर पर नगर विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल, PHED मंत्री महेश जोशी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी मौजूद रहे।

टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

राजस्थान में आध्यात्मिक पर्यटन के केंद्र, नाथद्वारा में जियो ने सबसे पहले 5जी सेवाओं की शुरुआत की थी। दिवाली पर जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने नाथद्वारा में भगवान श्रीनाथ जी को 5जी सर्विस समर्पित की थी। और अब पर्यटकों के बीच लोकप्रिय पिंक-सिटी जयपुर, ब्लू-सिटी जोधपुर के साथ साथ ‘झीलों के शहर’ के नाम से मशहूर उदयपुर भी जियो नेटवर्क से जुड़ गए हैं। इससे राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। पर्यटन के साथ जियो ट्रू 5जी विनिर्माण, एसएमई, ई-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और आईटी के क्षेत्रों में राज्य के लोगों के लिए विकास की असीम संभावनाएं पैदा करेगा। 5जी के फायदों को दिखाने के लिए जियो ने कम्युनिटी क्लिनिक मेडिकल किट, AR-VR डिवाइस और जियो ग्लास का भी यहां प्रदर्शित किया।

सीएम गहलोत ने दी बधाई

लॉन्च के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “मैं राजस्थान के, खासकर जयपुर, जोधपुर और उदयपुर के लोगों को 5जी सेवाओं की शुरुआत पर बधाई देता हूं। Jio ई-सेवाओं में गुणवत्ता सुधार लाया है और 5G अब इस दिशा में एक नई क्रांति लाएगा। 5जी से सुशासन का सपना भी साकार होगा।” जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में जियो उपयोगकर्ताओं को ‘जियो वेलकम ऑफर’ के तहत आमंत्रित किया जाएगा और आमंत्रित जियो यूजर्स को 7 जनवरी से बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

जल्द ही पूरे राज्य में होगा विस्तार

जियो प्रवक्ता ने इस मौके पर ने कहा, “जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में जियो ट्रू 5जी सेवाओं को शुरू करके हम बेहद रोमांचित हैं। जल्द ही पूरे राज्य में इसका विस्तार किया जाएगा। राज्य में अभी तक जियो एकमात्र 5जी ऑपरेटर है और यह लॉन्च राजस्थान के लोगों द्वारा बरसाए गए प्यार को समर्पित है। राजस्थान को डिजिटाइज़ करने और इसे आगे ले जाने में अपना समर्थन देने के लिए हम माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार के आभारी हैं।

इसे भी पढ़ें : जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अमित शाह बोले- “झारखंड बीजेपी के कुछ नेता हेमंत सरकार को बदलना चाहते थे, पर…”

इसे भी पढ़ें : OTT पर इस दिन रिलीज होगी ‘Drishyam 2’

इसे भी पढ़ें : अंजलि की फैमिली की मदद के लिए आगे आए किंग खान

इसे भी पढ़ें : “थोड़ी मेहनत से अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं युवा”

इसे भी पढ़ें : सारा दावा दम तोड़ गया, म*र गया गरीब भुनेश्वर मल्हार

इसे भी पढ़ें : NTPC ने टीबी रोगियों को बांटे पोषण किट

इसे भी पढ़ें : करो या म*रो के इस मुकाबलों में टीम इंडिया की शानदार जीत

इसे भी पढ़ें :

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एक ही प्लान में इंटरनेट, TV और OTT का मजा, 3-in-1 कॉम्बो पैक… जानें

Kohramlive : अब घर में इंटरनेट चलाने, TV देखने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आंसू गैस की चपेट में आ जायें तो तुरंत करें ये काम…

Kohramlive : आंसू गैस की चपेट में आने पर...

सोने से पहले फोन से करें तौबा, वर्ना…

Kohramlive : सोने से ठीक पहले मोबाइल स्क्रॉल करने...

बरसात में घर के अगल-बगल उग रही घास को न करें इग्नोर, वर्ना…

Kohramlive : बारिश की बूंदें जहां मौसम को खुशनुमा...

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एक ही प्लान में इंटरनेट, TV और OTT का मजा, 3-in-1 कॉम्बो पैक… जानें

Kohramlive : अब घर में इंटरनेट चलाने, TV देखने...