spot_img
spot_img
spot_img

अमित शाह बोले- “झारखंड बीजेपी के कुछ नेता हेमंत सरकार को बदलना चाहते थे, पर…”

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : रांची से चाईबासा पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आयोजित सभा में कहा कि झारखंड बीजेपी के कुछ नेता हेमंत सरकार को बदलना चाहते थे। तब मैंने उनसे कहा “देश में लोकतंत्र है, मैं सरकार नहीं बदलता, सरकार जनता बदलती है”। हेमंत सरकार जिस तौर तरीके और अंदाज में काम कर रही है, उससे एक बात तय है कि आने वाले समय में जनता उन्हें अपना उत्तर दे देगी। हेमंत सरकार की तमाम खामियों को मंच से शाह ने गिना दिया। शाह ने कहा झारखंड की जनता ने अगले चुनाव में बदलाव का मन बना लिया है। चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में आयोजित लोगों की उमड़ी भीड़ देख शाह गदगद को गए।

अमित शाह ने चाईबासा से 2024 के चुनाव का शंखनाद कर दिया है। जनता से उन्होंने वादा लिया और बोले 2024 में कमल खिलाना है। अमित शाह ने कहा, इस राज्य में मुख्यमंत्री तो आदिवासी है लेकिन यह आदिवासी विरोधी सरकार है। भ्रष्टाचार इस सरकार में चरम पर है। हेमंत भाई कान खोल कर सुन लो अब सब आपको जान गये हैं। झारखंड का ट्राइबल आपको माफ नहीं करेगा। इससे पहले गृह मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पत्ता का टोपी, पत्ता का माला और प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया। मंच पर उन्होंने भारत माता की जय और जय जोहार कहकर अपना संबोधन शुरू किया।

इसे भी पढ़ें : पटना के स्कूल 14 जनवरी तक बंद, DM ने जारी किया आदेश

इसे भी पढ़ें : नहीं रहे पूर्व मंत्री लाल हेमेंद्र प्रताप देहाती

इसे भी पढ़ें : सानिया ने टेनिस से किया संन्यास का ऐलान…देखें

इसे भी पढ़ें : कल होगा कोकर रौनियार वैश्य समिति का वार्षिक सम्मेलन

इसे भी पढ़ें : जमीन पर गिरा दिल, पर धड़कता रहा… देखें

इसे भी पढ़ें : मां ने बेटी का दबाया मुंह और बाप ने किया ये काम… देखें

इसे भी पढ़ें : स्मार्टफोन में एक टैप करने से अनलॉक होती है कार, जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...