Kohramlive Desk : जियो, बीपी और टीवीएस मोटर मिलकर काम करेंगे। दोनों कंपनियों के बीच देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों की चार्जिंग के लिए एक मजबूत बुनियादी ढांचा बनाने की संभावनाओं का पता लगाने पर सहमति बनी है। यह जियो-बीपी के नेटवर्क पर आधारित होगा। इस प्रस्तावित साझेदारी के तहत, टीवीएस के इलेक्ट्रिक वाहनों के ग्राहकों को जियो-बीपी के व्यापक चार्जिंग नेटवर्क तक पहुंच मिलेगी। जाहिर है अन्य इलेक्ट्रानिक वाहनों के लिए भी यह चार्जिंग स्टेशन खुले रहेंगे। यह साझेदारी देश में दोपहिया और तिपहिया ग्राहकों को ईवी अपनाने की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगी और साथ ही भारत के नेट-जीरो उत्सर्जन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेगी।
एसी के साथ डीसी फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क की भी होगी व्यवस्था
ग्राहकों को व्यापक और विश्वसनीय चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराने के लिए एसी चार्जिंग नेटवर्क के साथ डीसी फास्ट-चार्जिंग नेटवर्क भी बनाया जाएगा। इलेक्ट्रिफिकेशन के क्षेत्र में दोनों कंपनियां को अंतरराष्ट्रीय स्तर की महारत हासिल है। कंपनियां अपनी इस महारत का उपयोग भारतीय बाजार में करेंगी, ताकि ग्राहकों को नया अनुभव दिया जा सके। जियो-बीपी अपने इलेक्ट्रानिक वाहन चार्जिंग और स्वैपिंग स्टेशनों को जियो-बीपी पल्स ब्रांड के तहत चलाता है। जियो-बीपी पल्स ऐप से ग्राहक आसानी से आस-पास के चार्जिंग स्टेशन ढूंढ सकते हैं और अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज कर सकते हैं। जियो-बीपी एक मजबूत चार्जिंग इकोसिस्टम भी बना रहा है जो सभी हितधारकों को लाभ पहुंचाएगा।
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी उत्पादों और तकनीकों को विकसित करने में प्रगति
टीवीएस मोटर कंपनी ने नए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी उत्पादों और संबंधित तकनीकों को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। लॉन्च के बाद से कंपनी अपने पहले हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube की 12,000 से अधिक यूनिट बेच चुकी है। टीवीएस आईक्यूब एक स्मार्ट, कनेक्टेड और व्यावहारिक ईवी है जो ग्राहकों की दैनिक आवागमन की जरूरतों को पूरा करता है। कंपनी 5-25kW की रेंज में दो और तिपहिया वाहनों का एक पूरा पोर्टफोलियो तैयार कर रही है, जो अगले 24 महीनों के भीतर बाजार में उतारा जाएगा।



इसे भी पढ़ें : यात्रियों से भरी बस में उतरा करंट, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : रांची के न्यूक्लियस मॉल में मच गया हड़कंप, जानिये क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : घूसखोर बंदोबस्त पदाधिकारी, क्लर्क और प्यून को 4-4 साल की सजा, जानिये कैसे धराये थे
इसे भी पढ़ें : नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा, किसी के पैर तो किसी के हाथ क’टे, देखें…
इसे भी पढ़ें : जम्मू में कश्मीरी पंडित, बिहार के मजदूर समेत 7 को मारी गोली, कही ये …
इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…













