spot_img

5 दिनों का होगा JIASOWA मेला, जानें कब से कब तक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : 14 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक झारखंड आई.ए.एस. आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (JIASOWA) बहुप्रतिक्षित जेसोवा दीवाली मेला का आयोजन करने जा रहा है। इस साल दिवाली मेला 5 दिनों का आयोजित किया जा रहा है। सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से JIASOWA के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और मेला में सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। कल्पना सोरेन से मुलाकात करने वालों में जेसोवा की सचिव निक्की टोप्पो, सदस्यअर्पणा शर्मा, जगंधा, दिव्याश्री, अर्चना, जया सिन्हा, वंदना एवं दीपशिखा शामिल थीं।

 JIASOWA द्वारा दिवाली मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य क्या है 

JIASOWA द्वारा दिवाली मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमिता और ग्रामीण कारीगरों को बढ़ावा देना है। इस बार मेले में गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार और झारखण्ड के विभिन्न जिलों सहित देश भर से उद्यमी भाग लेंगे। इस वर्ष मेले में स्वदेशी कपड़ों, जनजातीय भोजन और स्वदेशी कला जैसे कोहबर और सोहराई से संबंधित स्टाल भी आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। झारखण्ड राज्य एवं देश के कोने-कोने में प्रचलित लोक कलाओं से संबंधित उत्पाद, देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचलित परिधान जैसे रेशम, सिल्क के विभिन्न प्रकार के संग्रह उपलब्ध रहेंगे। इस बार मेले में झारखण्ड की प्राचीन लोककलाओं का भी प्रदर्शन किया जायेगा।

200 से ज्यादा स्टाल की व्यवस्थ्या 

इस मेले में बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के लिए एडवेंचर गेम्स आकर्षण के मुख्य केन्द्र होंगे, जिसके अन्तर्गत कई साहसिक खेल शामिल होंगे। मेले में स्टाल और मनोरंजन क्षेत्र के अलावा, पूरे भारत के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे झूमर, छउ और अन्य लोक नृत्य आयोजित किये जायेंगे। आगंतुकों की सुविधा के लिए मेला परिसर में मोबाईल एटीएम की व्यवस्था भी की जा रही है। इस साल मेले में लगभग 200 से ज्यादा स्टाल की व्यवस्थ्या की गई है। साथ ही मेले में हेल्थ चेक अप कैम्प, आधार पंजीकरण केन्द्र और झारखंडसरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से संबंधित स्टाल भी आकर्षण का केन्द्र होंगे।

JIASOWA एक पंजीकृत सोसाइटी है, जो अपने स्थापना वर्ष से ही झारखंड में विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी कार्यों में अपनी सहभागिता प्रदर्शित करता रहा है। संस्था द्वारा आयोजित मेले के आयोजन से होने वाले आय, विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी कार्यों पर खर्च किये जाते हैं। जैसे- हेल्थ चेकअप कैम्प, समाज में पिछड़े वर्ग के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, नेत्रहीन विद्यालय, मूक एवं बधिर विद्यालय, प्रोबेशन होम, वृद्धाश्रम एवं अन्य जरूरतमंद लोगों के बीच उनके जरूरत की सामग्रियों का समय-समय पर वितरण, उनकी चिकित्सा हेतु अनुदान, पौधारोपण अभियान आदि।

JIASOWA पढ़ाई का पूरा खर्च वहन कर रही

JIASOWA द्वारा पिछले कुछ वर्षों के दौरान तीन इंजीनियरिंग छात्रों की पूरी पढ़ाई की व्यवस्था की गई, जो आज अपनी पढ़ाई पूरी कर विभिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं। जेसोवा ने हाल में 5 छात्रों को श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में बी.एड की पढ़ाई हेतु दाखिला दिलवाया है और उनकी पढ़ाई का पूरा खर्च वहन कर रही है। साथ ही जेसोवा ने 5 गरीब बच्चों को गोद लिया है, जिनके पढ़ाई, कपड़े एवं अन्य खर्च जेसोवा द्वारा वहन किया जाता है। जेसोवा ने पिछले वर्षो में 3 आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लेकर उन्हें माडर्न नर्सरी स्कूल में परवर्तित किया है। साथ ही महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए जेसोवा ने रांची, खूंटी तथा लोहरदगा जिलों में कैंसर जागरूकता से संबंधित सेमिनार का भी आयोजन किया है। रांची में कैंसर संबंधी जागरूकता के लिए “राँची रन्स एगेन्स्ट कैंसर” का भी आयोजन किया गया। जेसोवा ने नगड़ी के स्वयं सहायता समूह को चाकलेट एवं केक बनाने की ट्रेनिंग दी थी और आज वो महिला स्वयं सहायता समूह न्यूक्लियस मॉल में अपना आउटलेट खोल चुका है। JIASOWA द्वारा वर्ष 2020 में कोविड के दौरान 10,00,000 (दस लाख) रुपये Jharkhand Chief Minister’s Relief Fund में दिया गया ।

इसे भी पढ़ें : रांची के मोमेंट्स रिसॉर्ट में मिली डेड बॉडी, इलाके में सनसनी

इसे भी पढ़ें : गरीब, जरूरतमंद एवं वंचितों को मिलेगा उनका अधिकार

इसे भी पढ़ें :दिन भर मशक्कत करती रही NDRF, नहीं मिला कोई सुराग… देखें

इसे भी पढ़ें :महापाप करने वाले IRB के जवानों के साथ क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :JSCA स्टेडियम में जल्द होगा दूसरा अंतरराष्ट्रीय मैच, जानें कब

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग करंट हादसे की कहानी, भुक्तभोगी और चश्मदीद की जुबानी… देखें वीडियो

 

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित