RANCHI : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की खिलाड़ियों को 50-50 लाख रुपये सरकार देगी। इसकी घोषणा सीएम हेमंत सोरेन ने की है। भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल तक पहुंची। कांस्य पदक के लिए ग्रेट ब्रिटेन के साथ खेली और उसे कड़ा टक्कर दिया। सीएम ने कहा कि भले ही टीम को कांस्य पदक भी नहीं मिल सका। लेकिन सभी बहनों ने जिस तरह से पिछले ओलंपिक की स्वर्ण पदक विजेता ग्रेट ब्रिटेन की टीम टक्कर दिया वो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड की बेटियों और मेरी बहनों ने भारतीय महिला टीम के प्रदर्शन में अद्भुत योगदान दिया।
टीम में शामिल झारखंड की खिलाड़ियों को सरकार 50-50 लाख रुपये देगी। इसके साथ ही सभी के पैतृक घरों को पक्का बनायेगी सरकार। सीएम ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकार खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने का हर संभव प्रयास कर रही है। हाल ही में सरकार ने खेल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी प्रदान की है। यह क्रम जारी रहेगा।
Read more:SSC CGL परीक्षा की तिथि जारी, जानें कब होंगे एग्जाम
Read more:MS Dhoni को ट्विटर पर फिर से मिला ब्लू टिक…
Read more:मौत बनकर सड़क पर दौड़ी बोलेरो, 6 महिलाओं को रौंदा
Read more:करंट की चपेट में आई बच्ची, मौके पर तोड़ा दम
Read more:ममता ने PM को लिखा पत्र, वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने की मांग
Read more:गुमला, चतरा, हजारीबाग समेत कई जिलों के एसपी बदले, जानिये कौन कहां गये
Read more:सनसनीखेज खुलासा : हेमंत सरकार गिराने का गंदा खेल
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:IAS बनने की चाह में कर बैठी बड़ा गुनाह, सलाखों के पीछे गई खूबसूरत मोनिका, देखें वीडियो








